Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया का शेयर 19 मई को रॉकेट बन गया। इसकी वजह कंपनी के सीईओ का एक बयान है। कंपनी के सीईओ अभिजीत किशोर ने कहा है कि एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों के एक कंसोर्शियम से तेजी से बातचीत चल रहा है। इस कंसोर्शियम में सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक और कुछ विदेशी बैंक शामिल हैं। किशोर ने 18 मई को मार्च तिमाही के नतीजों के बाद अर्निंग्स कॉल में यह जानकारी दी।
