Vodafone Idea Shares: टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में सोमवार को 3% से अधिक की गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट सुप्रीम कोर्ट में कंपनी के AGR बकाया से जुड़ी याचिका पर सुनवाई टलने की खबर के बाद आई। यह सुनवाई अब दीवाली के बाद 27 अक्टूबर को होगी। यह पिछले एक महीने में चौथी बार है जब वोडाफोन आइडिया की इस याचिका पर सुनवाई स्थगित हुई है। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा। कोर्ट ने कहा कि वह चाहता है कि केंद्र इस मामले में स्पष्ट रुख बनाए।
