Get App

Voda Idea News: सुप्रीम कोर्ट के बाद सरकार से भी झटका! बकाया मामले में राहत मिलने की उम्मीद नहीं

Voda Idea News: पिछले महीने 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज की एजीआर बकाया पर ब्याज, जुर्माना और ब्याज पर जुर्माना माफ करने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। हालांकि कोर्ट ने कहा कि सरकार चाहे तो मदद कर सकती है। अब इसे लेकर सामने आ रहा है कि अस्तित्व के संकट से जूझ रही वोडा आइडिया ने सरकार से जो बातचीत शुरू की, उसमें राहत के आसार नहीं हैं

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 03, 2025 पर 10:15 AM
Voda Idea News: सुप्रीम कोर्ट के बाद सरकार से भी झटका! बकाया मामले में राहत मिलने की उम्मीद नहीं
Voda Idea News: वोडा आइडिया के सीईओ अक्षय मूंदड़ा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी सरकार चाहे तो राहत दे सकती है।

Voda Idea News: एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया भुगतान पर राहत देने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज होने के करीब दो हफ्ते बाद वोडाफोन आइडिया ने सरकार के साथ फिर से बातचीत शुरू की लेकिन कंपनी को यहां से भी झटका लगा। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक एजीआर बकाए के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहत पर विचार संभव नहीं है। वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया के सीईओ अक्षय मूंदड़ा (Akshaya Moondra) ने सरकार से बातचीत फिर शुरू होने का खुलासा एनालिस्ट्स कॉल में की थी। उन्होंने कहा कि राहत को लेकर सरकार से बातचीत शुरू हो गई, यह मिलेगा या नहीं, इस पर कुछ कह नहीं सकते हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी सरकार के साथ समाधान खोजने के लिए बातचीत हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को राहत देने से कोई रोक रहा है, ऐसा नहीं लगता है।

बैंकों के साथ VI की चल रही बातचीत

वोडा आइडिया के सीईओ ने यह भी कहा कि टेलीकॉम कंपनी लॉन्ग टर्म की विस्तार योजनाओं के लिए लोन जुटाने की कोशिश में बैंकों से बातचीत कर रही है, लेकिन बैंक कंपनी के एजीआर बकायों को लेकर अधिक स्पष्टता चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फिर भी बातचीत आगे बढ़ रही है। वोडाफोन आइडिया लंबे समय से ₹25,000 करोड़ बैंक फंडिंग जुटाने की कोशिश कर रही है। कंपनी का कहना है कि हाल ही में उसकी क्रेडिट रेटिंग में सुधार और सरकार की तरफ से ₹36,950 करोड़ के बकाए को इक्विटी में बदलने से बैंकों से बातचीत में मदद मिली है।

क्या है Vodafone Idea का प्लान और क्या आ रही दिक्कतें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें