Get App

आजादी के साथ याद करें ये 7 शहीद स्मारक, जहां बलिदान की गूंजती है धुन!

भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई ऐसे युद्ध स्मारक और सैन्य स्थल हैं, जो देश के वीर जवानों की बहादुरी और बलिदान की कहानी बताते हैं। नई दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल से लेकर लोंगेवाला और रेजांग ला तक, इन जगहों का इतिहास बेहद खास है। इस स्वतंत्रता दिवस पर घूमिये भारत के ऐसे ऐतिहासिक स्थल, जहां आपको देश की वीरता, शौर्य और बलिदान की झलक देखने को मिलेगी।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 12, 2026 पर 10:54 AM
आजादी के साथ याद करें ये 7 शहीद स्मारक, जहां बलिदान की गूंजती है धुन!

15 अगस्त का दिन सिर्फ आजादी का जश्न मनाने का नहीं, बल्कि उन वीर जवानों को याद करने का भी मौका है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन ऐतिहासिक युद्ध स्मारकों और सैन्य स्थलों को जानना देश के गौरवशाली इतिहास को समझने का एक अच्छा तरीका है।

लोंगेवाला युद्ध स्मारक, जैसलमेर, राजस्थान 

राजस्थान के थार रेगिस्तान में बना लोंगेवाला युद्ध स्मारक 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की याद दिलाता है। इसी जगह भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना की बड़ी बख्तरबंद टुकड़ी का बहादुरी से सामना किया था। इस लड़ाई में भारतीय सैनिकों का नेतृत्व मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने किया था। यहां एक विजयंत टैंक भी रखा गया है, जिसे देखकर उस समय की लड़ाई के बारे में जानकारी मिलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें