Vodafone Idea Shares: टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 20 मार्च को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करीब 5.5% प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी कंपनी के सब्सक्राइबर बेस में गिरावट की रफ्तार कम होने की खबर के बाद आई। दोपहर 1.30 बजे के करीब, वोडाफोन आइडिया के शेयर 5.59% चढ़कर 9.44 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गए। इस दौरान निफ्टी 50 भी करीब 1% की तेजी के साथ 23,230 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
जनवरी में कम हुई ग्राहक संख्या में गिरावट
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक दिन पहले जनवरी 2026 के आंकड़े जारी किए, जिसमें कंपनी के सब्सक्राइबर लॉस में कमी दर्ज की गई। जनवरी 2026 में वोडाफोन आइडिया ने 4,11,337 मोबाइल ग्राहक गंवाए, जिससे उसका कुल यूजर बेस घटकर 19.83 करोड़ रह गया।
ब्रॉडबैंड सेगमेंट में तीसरे स्थान पर कंपनी
TRAI के आंकड़ों के अनुसार, वोडाफोन आइडिया 31 जनवरी तक ब्रॉडबैंड (वायर्ड + वायरलेस) सेगमेंट में तीसरे स्थान पर रही, जहां उसका कुल सब्सक्राइबर बेस 12.89 करोड़ था। इस सूची में रिलायंस जियो इंफोकॉम पहले स्थान पर रही, जिसके पास 51.75 करोड़ ग्राहक हैं। वहीं भारती एयरटेल 35.92 करोड़ यूजर्स के साथ दूसरे स्थान पर है।
MNP और एक्टिव यूजर्स के आंकड़े
जनवरी 2026 के दौरान मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के लिए 1.598 करोड़ रिक्वेस्ट्स दर्ज की गईं, जो टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ते कॉम्पिटीशन स्तर को दिखाती हैं। वहीं, देश में कुल एक्टिव वायरलेस (मोबाइल) सब्सक्राइबर की संख्या 117.21 करोड़ रही।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।