Get App

Vodafone Idea Shares: 2025 में मिला 50% से ज्यादा रिटर्न, अब भी 26% तेजी की उम्मीद; जानिए टारगेट प्राइस

Vodafone Idea Shares: 2025 में Vodafone Idea के शेयर 50% से ज्यादा चढ़ चुके हैं। ब्रोकरेज अब भी 26% तक और तेजी की उम्मीद कर रहे हैं। अलग-अलग टारगेट प्राइस, सरकारी राहत और फंडिंग की जरूरत निवेशकों के लिए अहम संकेत दे रही है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 11:18 PM
Vodafone Idea Shares: 2025 में मिला 50% से ज्यादा रिटर्न, अब भी 26% तेजी की उम्मीद; जानिए टारगेट प्राइस
वोडाफोन आइडिया का शेयर मंगलवार को 1.25% की बढ़त के साथ 12.11 रुपये पर बंद हुआ।

Vodafone Idea Shares: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयरों में 2025 में अब तक करीब 50% की तेजी देखने को मिल चुकी है। इसी अवधि में Bharti Airtel ने करीब 31.35% का रिटर्न दिया है। यानी रिटर्न के मामले में Vodafone Idea ने अपने बड़े प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ दिया है।

ब्रोकरेज की राय: टारगेट प्राइस पर मतभेद

Vodafone Idea को लेकर ब्रोकरेज हाउसेज की राय एक जैसी नहीं है। Ambit Capital ने स्टॉक का टारगेट प्राइस थोड़ा घटाकर ₹15.10 कर दिया है, जो पहले ₹15.40 था। इसकी वजह कंपनी ने निकट अवधि के लिए ARPU (Average Revenue Per User) के अनुमान को कम करना बताया है, जो दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स के ट्रेंड के मुताबिक है।

हालांकि, इसके बावजूद Ambit Capital का मानना है कि मौजूदा भाव से स्टॉक में अब भी करीब 26% का अपसाइड बनता है। इसी वजह से ब्रोकरेज ने Vodafone Idea पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। उसका कहना है कि आगे शेयर की दिशा तय करने में सब्सक्राइबर ग्रोथ सबसे अहम फैक्टर होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें