Get App

Vodafone Idea के शेयर 3% उछले, नए 52-वीक हाई पर भाव, AGR बकाये पर मिल सकती है बड़ी राहत

Vodafone Idea shares: टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 15 दिसंबर को तेज उछाल देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 3 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 12.03 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो अब इसका नया 52-वीक हाई है। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के बकाया भुगतान पर चार से पांच साल की इंटरेस्ट-फ्री मोहलत मिल सकती है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 1:48 PM
Vodafone Idea के शेयर 3% उछले, नए 52-वीक हाई पर भाव, AGR बकाये पर मिल सकती है बड़ी राहत
Vodafone Idea shares: कंपनी पर करीब 83,400 करोड़ रुपये का AGR बकाया है

Vodafone Idea shares: टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 15 दिसंबर को तेज उछाल देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 3 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 12.03 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो अब इसका नया 52-वीक हाई है। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के बकाया भुगतान पर चार से पांच साल की इंटरेस्ट-फ्री मोहलत मिल सकती है।

सुबह के कारोबार में वोडाफोन आइडिया के शेयर 12.03 रुपये तक पहुंच गए, जो इसका नया 52-सप्ताह का उच्च स्तर है। हालांकि बाद में मुनाफावसूली के चलते शेयर कुछ नीचे आया और सुबह 10:15 बजे के करीब यह 11.66 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा।

इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार वोडाफोन आइडिया को 83,000 करोड़ रुपये से अधिक के AGR बकाया पर चार से पांच साल का इंटरेस्ट-फ्री मोहलत देने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से कहा गया है कि मोरेटोरियम अवधि खत्म होने के बाद कंपनी को यह बकाया राशि छह किस्तों में चुकानी होगी। इसके साथ ही यह संभावना भी जताई गई है कि बकाया राशि के दोबारा आकलन के बाद कुल राशि को लगभग आधा किया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे मामले पर टेलीकॉम डिपार्टमेंट और वोडाफोन आइडिया के पक्ष को सुनने के लिए सेक्रेटरी स्तर के एक अधिकारी की अगुवाई में एक कमेटी गठित की जाएगी। अंतिम फैसला केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद लिया जाएगा और इसकी घोषणा आने वाले हफ्तों में हो सकती है। हालांकि, मनीकंट्रोल इस रिपोर्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें