Get App

Q2 Results: लॉजिस्टिक्स कंपनी का मुनाफा 106% बढ़ा, शेयरों पर रहेगी नजर

Q2 Results: एक लॉजिस्टिक्स कंपनी का सितंबर तिमाही में मुनाफा 106% बढ़कर ₹103 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू में 20.7% और EBITDA में 46.4% की बढ़ोतरी हुई। जानिए कंपनी के नतीजे और शेयर का प्रदर्शन।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 5:42 PM
Q2 Results: लॉजिस्टिक्स कंपनी का मुनाफा 106% बढ़ा, शेयरों पर रहेगी नजर
सोमवार को VRL Logistics का शेयर 7.37% की तेजी के साथ ₹279.05 पर बंद हुआ।

Q2 Results: लॉजिस्टिक्स कंपनी VRL Logistics ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर दो गुना से ज्यादा बढ़ा है। वहीं, रेवेन्यू और EBITDA में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई है।

मुनाफा बढ़कर ₹103 करोड़ हुआ

VRL Logistics का सितंबर तिमाही में प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) बढ़कर ₹103 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को ₹50 करोड़ का मुनाफा हुआ था। यानी मुनाफे में 106% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का रेवेन्यू भी 20.7% बढ़कर ₹962 करोड़ हो गया। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह ₹797 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें