Stock Market News: अमेरिकी सोलर कंपनियों ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस के खिलाफ नई कारोबारी याचिकाएं दायर की हैं। हालांकि इसका घरेलू स्टॉक मार्केट में सोलर मॉड्यूल बनाने वाली लिस्टेड कंपनियों वारी एनर्जीज (Waaree Energies) और प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies) के शेयरों पर खास दिख नहीं रहा। दोनों के ही शेयर ग्रीन जोन में हैं। वारी एनर्जीज के शेयर फिलहाल बीएसई पर 1.16% की बढ़त के साथ ₹3244.40 (Waaree Energies Share Price) और वारी एनर्जीज के शेयर 0.13% के उछाल के साथ ₹1080.90 (Premier Energies Share Price) पर हैं। इंट्रा-डे में वारी एनर्जीज के शेयर 1.99% चढ़कर ₹3270.95 और प्रीमियर एनर्जीज के शेयर 1.04% चढ़कर ₹1090.80 पर पहुंच गए थे।
