Waaree Energies के शेयरों में 7% की दमदार तेजी, 5 दिन में 15% भागा स्टॉक

Waaree Energies को 1 गीगावाट तक के सोलर मॉड्यूल की सप्लाई का नया ऑर्डर मिला है। यही वजह है कि कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, यह ऑर्डर भारत की एक प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी से मिला है, जिसकी डिलीवरी वित्त वर्ष 25 और वित्त वर्ष 26 में होने की योजना है

अपडेटेड Dec 10, 2024 पर 2:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वारी एनर्जीज के शेयरों में आज 10 दिसंबर को 7 फीसदी से अधिक की दमदार तेजी देखी गई।

Waaree Energies share: वारी एनर्जीज के शेयरों में आज 10 दिसंबर को 7 फीसदी से अधिक की दमदार तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 4.58 फीसदी की बढ़त के साथ 3107.45 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। आज लगातार पांचवां दिन है, जब कंपनी के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इस दौरान यह स्टॉक 15 फीसदी से अधिक भाग चुका है। आज की तेजी के साथ वारी एनर्जीज का मार्केट कैप बढ़कर 89,271 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 3,740.75 रुपये और 52-वीक लो 2,294.55 रुपये है।

Waaree Energies को मिला नया ऑर्डर

वारी एनर्जीज को 1 गीगावाट तक के सोलर मॉड्यूल की सप्लाई का नया ऑर्डर मिला है। यही वजह है कि कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, यह ऑर्डर भारत की एक प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी से मिला है, जिसकी डिलीवरी वित्त वर्ष 25 और वित्त वर्ष 26 में होने की योजना है। हालांकि, वारी एनर्जीज ने ऑर्डर के मूल्य का खुलासा नहीं किया।


भारत की लीडिंग सोलर पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी वारी एनर्जीज की गुजरात और उत्तर प्रदेश में 143 एकड़ से ज़्यादा क्षेत्र में फैली पांच फैसिलिटी में 12 गीगावाट की स्थापित क्षमता है। मैन्युफैक्चरिंग के अलावा, कंपनी सोलर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और इलेक्ट्रिसिटी सेल्स में भी सक्रिय रूप से काम करती है।

Waaree Energies का फाइनेंशियल

दूसरी तिमाही में वारी ने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 14.77 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 315.09 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 361.65 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर मामूली 1.04 फीसदी की वृद्धि देखी गई, जो सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही में कुल 3574.38 करोड़ रुपये रही।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।