Waaree Renewable Technologies ने देखी 4% तेजी, Q3 में मुनाफा दोगुना होने से खरीद बढ़ी

Waaree Renewable Technologies Share Price: कंपनी के लिस्टेड कॉम्पिटीटर्स में वारी एनर्जीज, विक्रम सोलर जैसे नाम शामिल हैं। दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान कंपनी ने 120.19 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा देखा। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 4:22 PM
Story continues below Advertisement
Waaree Renewable Technologies, वारी ग्रुप की सब्सिडियरी है।

वारी रिन्यूएबल टेक्नोलोजिज लिमिटेड के शेयरों में 22 जनवरी को दिन में 7.7 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई दी। BSE पर शेयर 936.95 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर लगभग 4 प्रतिशत बढ़त के साथ 902.40 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा है। नतीजों के सामने आने के बाद शेयर खरीद में इजाफा हुआ है। तिमाही के दौरान कंपनी ने 120.19 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा देखा। एक साल पहले मुनाफा 53.48 करोड़ रुपये था।

रेवेन्यू 851.06 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर 2024 तिमाही के रेवेन्यू 360.35 करोड़ रुपये से 136.18 प्रतिशत ज्यादा है। वारी रिन्यूएबल टेक्नोलोजिज, वारी ग्रुप की सब्सिडियरी है। यह एक सोलर EPC कंपनी है।

यह सोलर पावर प्लांट्स, रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स और फ्लोटिंग प्रोजेक्ट्स के लिए टर्नकी EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) सॉल्यूशंस की पेशकश करती है। कंपनी महाराष्ट्र के बुलढाणा में 120 MWp सोलर पावर पार्क शुरू करने जा रही है।


Waaree Renewable Technologies शेयर 3 महीनों में 28 प्रतिशत गिरा

कंपनी का मार्केट कैप 9400 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर 3 महीनों में 28 प्रतिशत कमजोर हुआ है। इसके लिस्टेड कॉम्पिटीटर्स में वारी एनर्जीज, विक्रम सोलर जैसे नाम शामिल हैं। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1358.50 रुपये और एडजस्टेड लो 732.05 रुपये है। कंपनी का वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,597.46 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 229.49 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

भारतीय शेयर बाजारों में 22 जनवरी को तेजी है। सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से 873.55 अंक तक उछलकर 82,783.18 के हाई तक गया। वहीं निफ्टी ने 278.25 अंकों की बढ़त के साथ 25,435.75 का हाई छुआ।

Q3 नतीजों के बाद Eternal पर ब्रोकरेज बुलिश, CLSA ने बढ़ाया टारगेट; 7% तक उछला शेयर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।