Nifty का 16,000 छूने का इंतजार जारी, ये 10 स्टॉक 3-4 हफ्ते में करा सकते हैं जोरदार कमाई

अगर निफ्टी को 16000 का जादुई आंकड़ा पार करना है तो बैंकिंग सेक्टर को अहम भूमिका निभानी होगी।

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 6:15 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारतीय बाजारों को लिए पिछला हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है लेकिन बुल्स शुक्रवार को निफ्टी को 15,800 के ऊपर ले जाने में सफल रहे। पिछले हफ्ते निफ्टी 0.4 फीसदी क गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।

    Nifty 16 जुलाई को 15900 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था लेकिन कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते मोमेंटम कायम नहीं रह सका करीब 1 महीने से निफ्टी 500 अंकों के दायरे में फंसा नजर आ रहा है। जून के अधिकांश हिस्से में बाजार घरेलू ट्रिगर्स पर आधारित रहा लेकिन जुलाई में बाजार पर ग्लोबल संकेत हावी हो गए।

    बाजार की लगाम बुल्स के हाथ में आने के लिए निफ्टी को 16000 का स्तर मजबूती के साथ पार करके उसके ऊपर टिके रहना होगा । नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15500-15450 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

    एंजेल ब्रोकिग के समीत चव्हाण का कहना है कि पिछले हफ्ते जब निफ्टी 16000 का लेवल हासिल करने वाला ही था तभी विदेशी बाजारों में बिकवाली आ गई। कुछ हल्का करेक्शन के बाद निफ्टी में हमें अच्छी रिलीफ रैली देखने को मिली है और वीकली क्लोजिंग बेसिस पर ये हमें 15800 का स्तर हासिल करता दिखा है।

    उन्होंने आगे कहा कि हमें निफ्टी के मजबूती के साथ 16000 का स्तर पार करने का इंतजार करना चाहिए। इसके बाद निफ्टी के लिए 16000-16400 का स्तर काफी अहम होगा। उन्होने आगे कहा कि निफ्टी 16000 से बहुत दूर नहीं है। बाजार में हमें अच्छा स्टॉक स्पेशिफिक एक्शन देखने को मिलेगा।

    उन्होंने आगे कहा कि अगर निफ्टी को 16000 का स्तर पार करना है तो बैंकिंग सेक्टर को  अहम  भूमिका निभानी होगी। अगर निफ्टी को नया  हाई छूना है तो बैंक निफ्टी को 36000 का नया स्तर पार करना होगा।


    यहां हम बाजार दिग्गजों के पसंदीदा 10 ऐसे स्टॉक्स बता रहे हैं जिसमें 3-4 हफ्ते में जोरदार कमाई हो सकती है।

    Tradebulls Securities के Sacchitanand Uttekar की निवेश सलाह

    Godrej Consumer Products: Buy up to Rs 975| LTP: Rs 980| इस शेयर में 1140  रुपये के लक्ष्य के लिए 920 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 16 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    Reliance Industries: Buy above Rs 2140| LTP: Rs 2105|  इस शेयर में 2280  रुपये के लक्ष्य के लिए 2060 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 6 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

    Mrs Bectors Food Specialities: Buy above Rs 455| LTP: Rs 455| इस शेयर में 510  रुपये के लक्ष्य के लिए 420 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 12 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    Route Mobile: Buy| LTP: Rs 2137|  इस शेयर में 2480 रुपये के लक्ष्य के लिए 2040 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 16 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    Sanctum Wealth Management के Ashish Chaturmohta की निवेश सलाह

    Infosys: Buy| LTP: Rs 1590| इस शेयर में 1800  रुपये के लक्ष्य के लिए 1540 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 13  फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    Tata Steel: Buy| LTP: Rs 1281| इस शेयर में 1450  रुपये के लक्ष्य के लिए 1225 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 13  फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    Jubilant Ingrevia: Buy| LTP: Rs 629| इस शेयर में 725 रुपये के लक्ष्य के लिए 595 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 15 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    ICICI Bank: Buy| LTP: Rs 676| इस शेयर में 775 रुपये के लक्ष्य के लिए 640  रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 14 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    Godrej Properties: Buy| LTP: Rs 1560| इस शेयर में 1800  रुपये के लक्ष्य के लिए 1490 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 15 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    CapitalVia Global Research Limited के  Gaurav Garg की निवेश सलाह

    Bharti Airtel: Buy| LTP: Rs 548| इस शेयर में 586 रुपये के लक्ष्य के लिए 528 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 7 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

     

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।