वॉल स्ट्रीट (Wall Street) में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली। पिछला कारोबारी हफ्ता वॉल स्ट्रीट के लिए मजबूत रहा। हालांकि इसमें इकोनॉमिक डेटा और कॉर्पोरेट अर्निंग्स गाइडेंस ने डिमांड में सुस्ती का संकेत दिया। लेकिन अगले सप्ताह की फेडरल रिजर्व मॉनेटरी पॉलिसी बैठक (Federal Reserve monetary policy meeting) से पहले आर्थिक लचीलापन भी दिखाया। सभी तीन प्रमुख अमेरिकी स्टॉक इंडेक्स सत्र में हरे निशान में बंद हुए। मेगाकैप मोमेंटम स्टॉक्स द्वारा संचालित नैस्डैक में सबसे बड़ी बढ़त देखने को मिली। पिछले शुक्रवार के क्लोज से एसएंडपी और डाओ ने चार हफ्तो में तीसरे हफ्ते के लिए अपनी बढ़त दर्ज की। जबकि टेक शेयरों की वजह से नैस्डैक ने लगातार चौथे हफ्ते में बढ़त दर्ज की।
2023 के शुरुआती हफ्तों में अब तक नैस्डैक 11% उछल चुका है। जबकि एसएंडपी 500 और डॉओ क्रमशः 6% और 2.5% बढ़त दिखा चुके हैं।
Carson Group in Omaha के मुख्य बाजार रणनीतिकार रेयान डेट्रिक (Ryan Detrick) ने कहा, "ऐतिहासिक रूप से मजबूती के साथ आकार ले रहे महीने का ये एक और ठोस हफ्ता रहा जो बढ़त के साथ बंद हुआ।" "यह एक एहसास दिला रहा है कि मुद्रास्फीति तेजी से नीचे आ रही है। ये संकेत अर्थव्यवस्था के बारे में बहुत सारी चिंताओं को दूर कर रहे हैं।"
फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल (Fed Chair Jerome Powell) ने स्पष्ट रूप से कहा है कि दशकों से उच्च मुद्रास्फीति के खिलाफ सेंट्रल बैंक की लड़ाई खत्म नहीं हुई है। फाइनेंशियल मार्केट को अभी भी विश्वास है कि अगले सप्ताह की पॉलिसी मीटिंग के समापन पर सेंट्रल बैंक फेड फंड लक्ष्य दर में 25 बेसिस प्वाइंट्स की और वृद्धि करेगा।
डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 28.67 अंक या 0.08% बढ़कर 33,978.08 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 10.13 अंक या 0.25% बढ़कर 4,070.56 पर बंद हुआ। जबकि नैस्डैक कंपोजिट 109.30 अंक या 0.95% बढ़कर 11,621.71 पर पहुंच गया।
अगले हफ्ते बाजार की निगाहें फेड मीटिंग और जनवरी के रोजगार डेटा पर रहेंगी। इसके अलावा, हाई प्रोफाइल अर्निंग्स रिपोर्ट भी अगले हफ्ते जारी होंगी। विशेष रूप से Apple Inc, Amazon.com, Alphabet Inc और Meta Platforms की रिपोर्ट आयेंगी। इसका बाजार की चाल पर असर दिखेगा।
एसएंडपी 500 में 15 शेयर्स ने नया 52-वीक हाई लेवल हिटा किया। एक भी शेयर ने नया 52 वीक लो हिट नहीं किया। नैस्डैक कंपोजिट में 94 शेयरों में नए हाई और 32 शेयरों में नए लो हिट हुए।
पिछले 20 कारोबारी दिनों में 11.10 अरब औसत वॉल्यूम की तुलना में अमेरिकी एक्सचेंजों पर वॉल्यूम 11.88 अरब शेयरों का था।