20 जनवरी को Nasdaq-100 में शामिल होगी Walmart, एस्ट्राजेनेका की लेगी जगह

दिसंबर महीने में जेफरीज फाइनेंशियल ग्रुप इंक. के एक्सपर्ट्स ने कहा था कि इस बदलाव से लगभग 19 अरब डॉलर का फंड आ सकता है। इस बीच Walmart के CEO डग मैकमिलन फरवरी 2026 में रिटायर होने की योजना बना रहे हैं

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 12:32 PM
Story continues below Advertisement
Walmart, नैस्डैक-100, नैस्डैक-100 इक्वल वेटेड और नैस्डैक-100 एक्स-टेक सेक्टर इंडेक्स में एस्ट्राजेनेका की जगह लेगी।

अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट, Nasdaq-100 इंडेक्स में ब्रिटिश दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका की जगह लेने वाली है। यह रिप्लेसमेंट 20 जनवरी को होगा। वॉलमार्ट ने नवंबर 2025 में कहा था कि वह न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में अपनी लंबे समय से चली आ रही लिस्टिंग को Nasdaq-100 पर शिफ्ट करेगी। नैस्डैक ने एक बयान में कहा कि वॉलमार्ट 20 जनवरी को बाजार खुलने से पहले नैस्डैक-100 इंडेक्स, नैस्डैक-100 इक्वल वेटेड इंडेक्स और नैस्डैक-100 एक्स-टेक सेक्टर इंडेक्स में एस्ट्राजेनेका की जगह लेगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर महीने में जेफरीज फाइनेंशियल ग्रुप इंक. के एक्सपर्ट्स ने कहा था कि इस बदलाव से लगभग 19 अरब डॉलर का फंड आ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडेक्स और एक्सचेंज-ट्रेडेड प्रोडक्ट्स को ट्रैक करने वाले फंड अपनी होल्डिंग्स को एडजस्ट करेंगे।

क्यों एक्सचेंज बदलती हैं कंपनियां


रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनियां आमतौर पर लिस्टिंग की जगह तब बदलती हैं, जब उन्हें किसी और एक्सचेंज के इनवेस्टर बेस, टेक्नोलॉजी और सेवाओं के साथ बेहतर तालमेल दिखता है। या फिर तब, जब वे लिस्टिंग और कंप्लायंस से जुड़ी लागतों को कम करना चाहती हैं। 2025 में जो कंपनियां न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज से नैस्डैक में ट्रांसफर हुई थीं, उन्होंने एक मुख्य कारण के रूप में नैस्डैक-100 इंडेक्स के आकर्षण का हवाला दिया था। जैसे कि नैस्डैक पर 100 मोस्ट वैल्यूएबल नॉन-फाइनेंशियल कंपनियां लिस्ट होना, जिनमें Nvidia और Apple शामिल हैं।

15 जनवरी को महाराष्ट्र में म्यूनिसिपल इलेक्शन, शेयर बाजार बंद रहेंगे या खुले? NSE ने जारी किया अपडेट

वॉलमार्ट में बदलने वाले हैं CEO

वॉलमार्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डग मैकमिलन फरवरी 2026 में रिटायर होने की योजना बना रहे हैं। वह दस साल से ज्यादा समय से कंपनी चला रहे हैं। उन्होंने वॉलमार्ट के ऑनलाइन बिजनेस में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी जगह जॉन फर्नेर लेंगे, जो U.S. ऑपरेशंस संभालते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।