कारोबारी हफ्ते आखिरी दिन एनएसई का निफ्टी और बीएसई का सेंसेक्स 3 महीने के निचले स्तर पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो एनर्जी, मेटल इंडेक्स करीब 5% गिरकर बंद हुए। आज रियल्टी, IT शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। आज सेंसेक्स में 874 अंक की गिरावट रही जबकि निफ्टी में 288 अंक की गिरावट देखने को मिली। 7 मार्च 2022 के बाद बैंक निफ्टी में इंट्रा-डे में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक 1302 अंक फिसलकर 40 हजार 345 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि इस दौरान ऑटो, फार्मा इंडेक्स में हल्की बढ़त से थोड़ा सुकुन भी मिला। बाजार में आई बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों करीब 6.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
अगर निवेशक ऐसे बाजार में घाटे से बचना चाहते हैं या अपने घाटे को कम करना चाहते हैं उन्हें यहां पर दी जा रही है तीन सलाह पर गौर फरमाना चाहिए। आज हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बात करते हुए सुंदरम म्युचुअल फंड के सीईओ और एमडी सुनील सुब्रमण्यम (Sunil Subramaniam, CEO & MD, Sundaram Mutual Fund) ने घाटे से बचने की अपनी सलाह दी।
एकमुश्त निवेश करने के लिए करें इंतजार
दूसरी सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप लम्पसम इनवेस्ट करने की सोच रहे हैं यानी कि एकमुश्त निवेश करने जा रहे हैं तो अभी इंतजार करें। अभी एकदम जल्दबाजी से निवेश करने से बचें। इसका कारण ये है कि बाजार में आया हुआ पैनिक रिएक्शन कब तक चलेगा ये ना तो आप जानते हैं और ना ही हम जानते हैं। हमारा मानना है कि अगले हफ्ते बजट 2023 भी आनेवाला है। इसकी वजह से भी बाजार में वोलैटिलिटी जारी रहेगी। इसलिए एकमुश्त खरीदारी या इनवेस्ट मत करें।
अगले 2 महीनों के लिए SIP करें डबल
तीसरी सलाह देते हुए सुनील सुब्रमण्यम ने कहा कि यदि आपकी कोई एसआईपी (SIP) चल रही हो तो अगले 2 महीनों के अपने एसआईपी को डबल कीजिए। उन्होंने कहा कि वोलैटिलिटी इज द फ्रेंड ऑफ एसआईपी। इसलिए इस समय बाजार में जो भी आपकी एसआईपी चल रही है उसका इंस्टॉलमेंट आप बढ़ा दीजिये क्योंकि ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )