सर्दियों आम की फसल बर्बाद, बढ़ेंगे आम के दाम

आम कारोबारियों का कहना है कि इसके लिए लंबी सर्दियां जिम्मेदार है और जिससे उत्पादन में भारी कमी आई है।

अपडेटेड Mar 27, 2019 पर 12:21 PM
Story continues below Advertisement

अगर आप आम खाने का इंतजार कर रहे हैं तो आपका ये इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है। इस साल लंबी सर्दियों के चलते आम की फसल न सिर्फ लेट है बल्कि इस बार 25 फीसदी तक उत्पादन कम भी हुआ है। ऐसे में आम लेट तो होगा ही और मिलेगा भी महंगा।

अहमदाबाद की नरोडा फल मंडी में इन दिनो थोड़ी सुस्ती है। मार्च का महीना खत्म होने को है और इस वक्त तक आम वाले ट्रको का आना जाना फाफी कम है। आमतौर पर इस वक्त तक रोज 30 से 35 ट्रक आम मंडी आता है लेकिन इस साल से संख्या 10 से ऊपर नहीं गई है। आम कारोबारियों का कहना है कि इसके लिए लंबी सर्दियां जिम्मेदार है और जिससे उत्पादन में भारी कमी आई है।

अहदाबाद की फल मंडी में कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र से आम आता है। पायरी, सुंदरी और हापुस जैसी वैरायटी का आना शुरु भी हुआ है लेकिन इस बार भाव करीब 25 फीसदी ऊपर है। पिछले साल जिस आम की कीमत 100 से 250 रुपए प्रति किलो थी वो इस साल 150 से 300 पर चल रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।