Vodafone-Idea: आगामी कारोबारी सत्रों के दौरान वोडाफोन आइडिया (Vi) के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। सरकारी फैसलों के पेंडिंग होने की वजह से कंपनी सुर्खियों में बनी हुई है। वोडफोन आइडिया में 23.8 पर्सेंट हिस्सेदारी बेचने की सरकार की फिलहाल कोई योजना नहीं है। इस साल के शुरू में कंपनी के फॉलो-ऑन-पब्लिक ऑफर (FPO) के बाद कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 33 पर्सेंट थी।
