बाजार पर कमजोर अर्निंग्स का असर, ग्रोथ वाले सेक्टर में करें फोकस - त्रिदीप भट्टाचार्य

त्रिदीप भट्टाचार्य ने कहा कि ग्रोथ वाले सेक्टर में निवेश किया जा सकता है। 3-5 साल में 5 सेक्टर में अर्निंग्स ग्रोथ बढ़िया नजर आ रही है। मैन्युफैक्चरिंग, कंजम्पशन सेक्टर में मौके बढ़िया है। रियल एस्टेट, IT, प्राइवेट सेक्टर बेहतर लग रहे है

अपडेटेड Dec 14, 2024 पर 9:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फार्मा सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि फार्मा सेक्टर में अच्छे मौके मिल रहे है । स्टॉक के हिसाब से सेक्टर रोटेशन देखने को मिलेगा

शुक्रवार की इंट्रा-डे तेजी की मदद से बाजार वीकली आधार पर बढ़त पर बंद हुआ। Nifty IT इंडेक्स बीते 2 हफ्तों में करीब 7% चढ़ा है । ऐसे में बाजार के आगे के आउटलुक और एडलवाइस मिड कैप फंड की रणनीति पर बात करते हुए Edelweiss Asset Mngt त्रिदीप भट्टाचार्य (Trideep Bhattacharya) का कहना है कि पिछले 3-6 महीने ट्रांजिशन फेज वाले रहे। मोदी 3.0 के दौर से ट्रांजिशन शुरू हुआ। फिलहाल बाजार पर कमजोर अर्निंग्स का असर देखने को मिल रहा है। आगे अर्निंग्स बेहतर होने की उम्मीद है। पिछले 6 महीने में 6-7% तक का अर्निंग्स कट होने की उम्मीद है। धीरे धीरे स्थितियां पॉजिटिव होने की उम्मीद है जिसके चलते FY26 में बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है। अगले 12-18 महीने के लिए पॉजिटिव व्यू बना हुआ है। ट्रांजिशन फेज से बाहर आने में अगले 3-6 महीने लगेगे ।

त्रिदीप भट्टाचार्य ने आगे कहा कि भारतीय बाजार में एफआईआई के फ्लो में अगले 2 महीने उतार-चढ़ाव दिख सकता है। ट्रंप की नई नीतियों का बाजार पर असर संभव है। उन्होंने कहा कि डॉलर मजबूत हुआ तो इमर्जिंग मार्केट पर असर देखने को मिलेगा। अगले 1 महीने Fiis में बिकवाली संभव है।

इन सेक्टर में दिख रहें है बेहतर मौके


बाजार में टाइमिंग बहुत जरूरी है। पिछले 3-6 महीने में 4 जगह वेटेज बढ़ाया। हमने IT सेक्टर में एक्सपोजर बढ़ाया है। IT सेक्टर में बेहतरीन मौके नजर आ रहे है। वहीं कंजम्पशन सेक्टर में ओवरवेट नजरिया है। साथ ही हमें रियल एस्टेट में बेहतरीन मौके नजर आ रहे है। अगले साल में सेक्टर में बेहतर रिटर्न संभव है। फाइनेंशियल सेक्टर पर फोकस रहा।

Edelweiss Mid Cap Fund पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि फंड का एक्सपोजर लार्जकैप में 0-15% तक का ही है। 85% मिड, स्मॉलकैप में एक्सपोजर है। ग्रोथ वाली कंपनियों में निवेश स्ट्रैटेजी बनाते है। मिडकैप में लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न मिल सकता है। मिडकैप 5-7 साल के लिए निवेश करने की सलाह होगी। ये फंड डायवर्सिफिकेशन के लिए अच्छा ऑप्शन है। बाजार के उतार-चढ़ाव में ज्यादा प्रभावित है।

किन सेक्टर पर फोकस

त्रिदीप भट्टाचार्य ने कहा कि ग्रोथ वाले सेक्टर में निवेश किया जा सकता है। 3-5 साल में 5 सेक्टर में अर्निंग्स ग्रोथ बढ़िया नजर आ रही है। मैन्युफैक्चरिंग, कंजम्पशन सेक्टर में मौके बढ़िया है। रियल एस्टेट, IT, प्राइवेट सेक्टर बेहतर लग रहे है। NBFCs पर ज्यादा बुलिश है । NBFCs में ग्रोथ रेट बढ़ने की उम्मीद है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर पर राय

मैन्युफेक्चरिंग में ऑटो, ऑटो कंपोनेंट कवर नहीं है। ऑटो और ऑटो कंपोनेंट में अंडरवेट नजरिया बना हुआ है। ऑटो सेक्टर में आउट परफॉर्मेंस दिख रहा है। आने वाले समय ग्रोथ रेट कम हो सकता है। हमने इस सेक्टर में पिछले 6-9 महीने में वेटेज कम किया है।

फार्मा सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि फार्मा सेक्टर में अच्छे मौके मिल रहे है । स्टॉक के हिसाब से सेक्टर रोटेशन देखने को मिलेगा। पिछले 1-2 साल में बेहतर परफॉर्मेंस रहा है।

प्रीमियम कंजम्पशन वाले स्टॉक्स में पॉजिटिव व्यू

उन्होंने आगे कहा कि लंबी अवधि के लिए गोल्ड में निवेश करें। अगले 5 साल में महंगाई बढ़ेगी। लंबी अवधि के लिए निवेश करना सही है। जियो पॉलिटिकल टेंशन से सोने का दाम बढ़ता है। हमारा नजरिया गोल्ड ज्वेलरी पर बुलिश है। डायमंड ज्वेलरी जैसे एक्सपो स्टॉक्स पर बुलिश है। प्रीमियम कंजम्पशन वाले स्टॉक्स में पॉजिटिव व्यू है। कंजम्पशन में रूलर एक्सपो स्टॉक्स में निवेश करें।

Naveen Kulkarni Multibagger Stock Picks: फरवरी-मार्च तक बाजार में बढ़ सकती है तेजी, ये सेक्टर मचाएंगे धमाल

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।