WCIL Share Price: लॉजिस्टिक्स कंपनी को जिंदल स्टेनलेस से मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, फोकस में रहेंगे शेयर

WCIL Share Price: लॉजिस्टिक्स कंपनी Western Carriers India को Jindal Stainless से तीन साल का लॉजिस्टिक्स कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह सौदा कंपनी की रेल-केंद्रित सेवाओं की क्षमता को दिखाता है। इससे कंपनी के स्टॉक्स में हलचल दिख सकती है।

अपडेटेड Jun 25, 2025 पर 11:08 PM
Story continues below Advertisement
बुधवार को बीएसई पर WCIL के शेयर ₹110.50 पर बंद हुए।

WCIL Share Price:  मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स कंपनी वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया लिमिटेड (Western Carriers India Ltd - WCIL) को जिन्दल स्टेनलेस लिमिटेड (Jindal Stainless Ltd - JSL) से ₹558 करोड़ का लॉजिस्टिक्स कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने बुधवार, 25 जून को इस डील की जानकारी दी।

देशभर में स्टेनलेस स्टील उत्पादों की ढुलाई

तीन साल की अवधि वाले इस अनुबंध के तहत WCIL को जिन्दल स्टेनलेस के स्लैब्स, कॉइल्स और शीट प्लेट्स की देशभर में आपूर्ति करनी होगी। यह वितरण DSO कंटेनरों के माध्यम से किया जाएगा। वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजेन्द्र सेठिया ने इस ऑर्डर को "मिशन-क्रिटिकल लॉजिस्टिक्स संचालन" में कंपनी की क्षमताओं का सबूत बताया।


रेल-केंद्रित लॉजिस्टिक्स सेवाओं पर फोकस

2011 में स्थापित WCIL एक एसेट-लाइट, मल्टी-मोडल 4PL लॉजिस्टिक्स कंपनी है जो रेल परिवहन पर केंद्रित है। यह कंपनी सड़क, रेल, जल और वायु मार्गों के जरिए अनुकूलन योग्य लॉजिस्टिक्स समाधान उपलब्ध कराती है, साथ ही वैल्यू-एडेड सेवाओं का भी विकल्प देती है।

प्रमुख ग्राहक और बाजार में स्थिति

WCIL के ग्राहकों में टाटा स्टील, हिंडाल्को, वेदांता, BALCO, HUL, कोका-कोला इंडिया, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, वाघ बकरी, सिप्ला, हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स और DHL जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

WCIL के शेयरों का हाल

बुधवार को बीएसई पर WCIL के शेयर ₹110.50 पर बंद हुए, जिसमें 0.23% की मामूली बढ़त दर्ज की गई। पिछले 1 महीने के दौरान कंपनी ने 16.85% का रिटर्न दिया है। हालांकि, बीते 1 साल में स्टॉक 30.57% नीचे आया है। इस साल यानी 2005 में भी अब तक कंपनी ने 3% से अधिक का रिटर्न दिया है। WCIL के का मार्केट कैप ₹1.13 हजार करोड़ है।

यह भी पढ़ें : Texmaco Rail Share Price: रेलवे कंपनी को मिला बड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर, क्या शेयरों पर दिखेगा असर?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।