Bajaj Auto के शेयरों में अभी बचा है दम, इस कारण CLSA का बुलिश रुझान बरकरार

Bajaj Auto Share Price: बजाज ग्रुप की दोपहिया और तिपहिया बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो के शेयरों की रेटिंग में ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि टारगेट प्राइस मौजूदा लेवल से करीब 18% अपसाइड है। चेक करें कि ब्रोकरेज बजाज ऑटो को लेकर बुलिश क्यों है? जानिए कि बजाज ऑटो के शेयरों को लेकर हाइएस्ट टारगेट प्राइस क्या है?

अपडेटेड Jun 06, 2025 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
Bajaj Auto को कवर करने वाले 44 एनालिस्ट्स में से 24 ने इसे खरीदारी, 13 ने होल्ड और 7 ने सेल रेटिंग दी है।

Bajaj Auto Share Price: दोपहिआ और तिपहिया बनाने वाली बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज ऑटो के शेयर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए के पॉजिटिव रुझान पर आज उछल गए। ब्रोकरेज फर्म ने इसकी आउटपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा है। इसके साथ ही रेपो रेट में 0.50% और सीआरआर में चार चरणों में 1% की कटौती के आरबीआई के ऐलान ने भी इसके शेयरों को आज सपोर्ट दिया। इन वजहों से बजाज ऑटो के शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर यह 1.47% उछलकर ₹8685.00 पर पहुंच गए। ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली के चलते दिन के आखिरी में यह 0.92% की बढ़त के साथ ₹8637.90 पर बंद हुआ है।

Bajaj Auto के लिए क्या है टारगेट प्राइस?

सीएलएसए के मुताबिक बजाज ऑटो की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए कई फैक्टर्स काम कर रहे हैं। एक तो कंपनी 125cc+ सेगमेंट में नई पल्सर लाइनअप या एक नए ब्रांड के जरिए बढ़ने की योजना बना रही है। इसके अलावा कंपनी 3kWh बैटरी से लैस एक नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिससे दोपहिया इलेक्ट्रिक (e2W) मार्केट में इसकी हिस्सेदारी मजबूत हो सकती है। CLSA को उम्मीद है कि लैटिन अमेरिका और अफ्रीका से मजबूत मांग के चलते वित्त वर्ष 26 में निर्यात 15-20% की बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी की योजना लीथियम-आयन ई-रिक्शा पेश करने की है। इन सब बातों को देखते हुए सीएलएसए ने ₹10,149 के टारगेट प्राइस पर इसकी आउटरपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा है।


ओवरऑल बात करें तो इसे कवर करने वाले 44 एनालिस्ट्स में से 24 ने इसे खरीदारी, 13 ने होल्ड और 7 ने सेल रेटिंग दी है। सबसे अधिक टारगेट प्राइस बर्न्स्टीन का है जिसने इसे ₹11000 पर फिक्स किया है तो कोटक इंस्टीट्यूशन इक्विटीज ने सबसे कम ₹7250 पर फिक्स किया है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

बजाज ऑटो के शेयर पिछले साल 27 सितंबर 2024 को ₹12,772.15 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से सात महीने में यह 44.50% फिसलकर 7 अप्रैल 2025 को ₹7,088.25 के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

IREDA QIP लॉन्च तो शेयर धड़ाम, चेक करें फ्लोर प्राइस, दोगुनी बढ़ी खुदरा निवेशकों की संख्या

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।