IRFC Shares: रिकॉर्ड हाई से 52% नीचे आए शेयर, आईआरएफसी अभी और कितना टूटेगा?

IRFC Shares: एक समय ऐसा था, जब आईआरएफसी का मार्केट कैप Nifty 50 की कम से कम 21 कंपनियों से अधिक था लेकिन अब इससे पीछे सिर्फ 13 कंपनियां ही हैं। हालांकि अभी भी इसका फुल मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ रुपये के ऊपर है। इसके शेयर रिकॉर्ड हाई से आधे से अधिक नीचे आ चुके हैं तो ऐसे में जानिए निवेश को लेकर एक्सपर्ट का रुझान क्या है?

अपडेटेड Mar 03, 2025 पर 3:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चार्ट पर IRFC का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 24 पर है जो ओवरसोल्ड जोन में इसे दिखा रहा है।

IRFC Shares: इंडियन रेलवेज फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) के शेयरों में बिकवाली का इतना भारी दबाव चल रहा है कि इस साल यह 27 फीसदी से अधिक नीचे आ चुका है। वहीं रिकॉर्ड हाई से यह 52 फीसदी से अधिक टूट चुका है। पांच कारोबारी दिनों में 12 फीसदी से अधिक टूटकर आज यह एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। आज बीएसई पर यह 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 111.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.87 फीसदी फिसलकर 108.05 रुपये तक आ गया था।

IRFC के शेयरों में आगे क्या है रुझान?

चार्ट पर आईआरएफसी का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 24 पर है जो ओवरसोल्ड जोन में इसे दिखा रहा है। आरएसआई के 30 के नीचे जाने का मतलब ओवरसोल्ड होता है। यह शेयर अभी सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे है। इंवेस्टेक ने इसे 50 रुपये के टारगेट प्राइस पर सेल रेटिंग दी है यानी कि मौजूदा लेवल से अभी यह 50 फीसदी से अधिक और टूट सकता है। आनंद राठी के जिगर पटेल का कहना है कि आईआरएफसी ने अपने लॉन्ग सपोर्ट लेवल 115 रुपये को तोड़ दिया है। अब वीकली बेसिस पर अगर यह 115 रुपये के लेवल को पारकर बंद नहीं हो पाता है तो यह सपोर्ट इसके लिए रेजिस्टेंस बन जाएगा और यह 90 रुपये से 115 रुपये की रेंज में घूम सकता है।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

पिछले साल 15 जुलाई 2024 को आईआरएफसी के शेयर 108.05 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस रिकॉर्ड हाई लेवल से 8 महीने में यह 52 फीसदी से अधिक फिसलकर आज 3 मार्च 2025 को 108.05 रुपये पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Coffee Day Shares: चार दिनों के लोअर सर्किट के बाद अपर सर्किट, इस कारण लौटी शेयरों में बंपर खरीदारी

SEBI के प्रस्ताव से BSE के शेयरों को झटका, गोल्डमैन ने 14% घटा दिया टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।