Get App

विदेशी निवेशकों के दम पर ₹6 ट्रिलियन की कंपनी बनी ITC, रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं शेयर, पैसे लगाएं या गिरावट का करें इंतजार?

ITC Share Price: देश की सबसे बड़ी सिगरेट कंपनी और होटल चलाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) की रफ्तार बनी हुई है। इसके शेयरों ने आज न सिर्फ ऊंचाईयों को छुआ बल्कि यह 6 ट्रिलियन रुपये यानी 6 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी भी बन गई। इंट्रा-डे में आज यह तीन फीसदी उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 20, 2023 पर 9:40 PM
विदेशी निवेशकों के दम पर ₹6 ट्रिलियन की कंपनी बनी ITC, रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं शेयर, पैसे लगाएं या गिरावट का करें इंतजार?
वित्त वर्ष 2023 के आंकड़ों के मुताबिक आईटीसी का करीब 43 फीसदी रेवेन्यू सिगरेट से आता है।

ITC Share Price: देश की सबसे बड़ी सिगरेट कंपनी और होटल चलाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) की रफ्तार बनी हुई है। इसके शेयरों ने आज न सिर्फ ऊंचाईयों को छुआ बल्कि यह 6 ट्रिलियन रुपये यानी 6 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी भी बन गई। इंट्रा-डे में आज यह तीन फीसदी उछलकर 493.50 रुपये पर पहुंच गया जो इसका रिकॉर्ड हाई है। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई लेकिन दिन के आखिरी में यह 2.78 फीसदी की मजबूती के साथ 492.15 रुपये पर बंद हुआ है। इसका फुल मार्केट कैप 6,12,788.03 करोड़ रुपये है। मार्केट कैप के हिसाब से यह देश की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी है।

ITC को विदेशी निवेशकों से मिल रहा जबरदस्त सपोर्ट

आईटीसी के शेयरों के विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का दमदार सपोर्ट मिल रहा है। ट्रेंडलाइन पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2021 तिमाही में एफआईआई की इसमें 10 फीसदी हिस्सेदारी थी जो मार्च 2022 तिमाही में 12 फीसदी और फिर अगले तिमाही अप्रैल-जून 2022 में बढ़कर 12.7 फीसदी पर पहुंच गई। हालांकि इसके बाद एफआईआई ने तेजी से खरीदारी बढ़ाई और अगली ही तिमाही जुलाई-सितंबर 2022 में उनकी हिस्सेदारी 42.7 फीसदी पर पहुंच गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें