Macrotech Developers Shares: ढहते मार्केट में भी 4% से अधिक उछाल, फटाफट निकाल लें मुनाफा या अभी और आएगी तेजी?

Macrotech Developers Share Price: घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली का भारी दबाव है और आईटी सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टर्स के स्टॉक्स औंधे मुंह गिरे पड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयर 4 फीसदी से अधिक उछल गए। न सिर्फ इसके शेयर ढहते मार्केट में रॉकेट बन गए बल्कि ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है

अपडेटेड Oct 07, 2024 पर 4:42 PM
Macrotech Developers के लिए सितंबर तिमाही अब तक की सबसे शानदार रही। नोमुरा के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 के टारगेट के हिसाब से यह ट्रैक पर बनी हुई है।

Macrotech Developers Share Price: घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली का भारी दबाव है और आईटी सेक्टर को छोड़ सभी सेक्टर्स के स्टॉक्स औंधे मुंह गिरे पड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयर 4 फीसदी से अधिक उछल गए। न सिर्फ इसके शेयर ढहते मार्केट में रॉकेट बन गए बल्कि ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। आज BSE पर यह 1.29 फीसदी की बढ़त के साथ 1186.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.33 फीसदी उछलकर 1222.55 रुपये के भाव पर पहुंच गया था।

Macrotech Developers में क्यों आई तेज उछाल? आगे क्या है रुझान?

मैक्रोटेक डेवलपर्स के लिए सितंबर तिमाही अब तक की सबसे शानदार रही। नोमुरा के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 के टारगेट के हिसाब से यह ट्रैक पर बनी हुई है। ब्रोकरेज ने इसे 1600 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार बनाए रखा है। लोढ़ा (Lodha) ब्रांड के तहत प्रॉपर्टीज बेचने वाली मैक्रोटेक की सितंबर तिमाही में सेल्स बुकिंग्स सालाना आधार पर 21 फीसदी उछलकर 4290 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया और यह स्थिति तब है, जब सितंबर महीने में श्राद्ध पक्ष चल रहा था जिसमें आमतौर पर भारतीय प्रॉपर्टीज में पैसे नहीं लगाते हैं। फंड कलेक्शन 11 फीसदी बढ़कर 3070 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का कहना है कि सितंबर तिमाही में पुणे और बेंगलुरू में चार प्रोजेक्ट्स शुरू किए गए और इसे आगे भी अच्छा रुझान दिख रहा है। इसके अलावा कंपनी ने चेन्नई में अपने डिजिटल इंफ्रा (वेयरहाउसिंग और इंडस्ट्रियल) बिजनेस के लिए 45 एकड़ जमीन खरीद लिया है और किराए से होने वाली इनकम में बढ़ोतरी के लिए सौदा भी कर लिया है।


कंपनी ने अब तक करीब 10 करोड़ स्क्वॉयर फीट रीयल एस्टेट का काम पूरा कर दिया है और अब चल रही है आगामी प्रोजेक्ट्स में से 11 करोड़ स्क्वॉयर फीट से अधिक पर काम चल रहा है। अभी कंपनी की मौजूदगी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) और पुणे में है और इसने अब बेंगलुरु रियल एस्टेट मार्केट में भी एंट्री मारी है। कंपनी की योजना कुछ और शहरों में भी एंट्री की है जिसके बारे में इस वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में फैसला लिया जाएगा।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

मैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयरों ने निवेशकों की पिछले कुछ समय में शानदार कमाई कराई है। पिछले साल 26 अक्टूबर 2023 को इसके शेयर 702.00 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचले स्तर था। इस निचले स्तर से 9 महीने से कम समय में यह करीब 135 फीसदी उछलकर 18 जून 2024 को यह 1,648.00 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का हाई है। हालांकि शेयरों की यह तेजी थम गई और उतार-चढ़ाव के साथ फिलहाल यह 26 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।

20% टूट सकता है Nifty? क्या कहना है एक्सपर्ट्स का? चीन के स्टॉक मार्केट को किन बातों से मिल रहा सपोर्ट?

Companies over ₹1000 Crore Profit: ₹1000 करोड़ से अधिक मुनाफे वाली 22 कंपनियां, आपके पोर्टफोलियो में हैं कोई?

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।