TCS Outlook: नतीजे के बाद टीसीएस के साथ क्या करें? खरीदें या बेचें, एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

TCS Outlook: टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस का मुनाफा दिसंबर तिमाही में अनुमान से भी अधिक बढ़ा। रेवेन्यू के मोर्चे पर जरूर निराशा हुई है लेकिन आगे की ग्रोथ को लेकर कंपनी भी पॉजिटिव है और अधिकतर ब्रोकरेज भी। एक ब्रोकरेज ने तो इसकी रेटिंग को अपग्रेड कर दिया है। चेक करें कि इसके शेयरों को लेकर ब्रोकरेजेज का रुझान क्या है और टारगेट प्राइस क्या है?

अपडेटेड Jan 10, 2025 पर 9:28 AM
Story continues below Advertisement
TCS Outlook: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अमेरिकी डॉलर में रेवेन्यू में गिरावट के बावजूद टीसीएस का शुद्ध मुनाफा और मार्जिन उम्मीदों के अनुसार बढ़े हैं, और मैनेजमेंट भी पिछले साल 2024 से बेहतर इस साल 2025 को मान रहे हैं।

TCS Outlook: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अमेरिकी डॉलर में रेवेन्यू में गिरावट के बावजूद टीसीएस का शुद्ध मुनाफा और मार्जिन उम्मीदों के अनुसार बढ़े हैं, और मैनेजमेंट भी पिछले साल 2024 से बेहतर इस साल 2025 को मान रहे हैं। ऐसे में नतीजे के बाद अधिकतर एनालिस्ट्स का बुलिश रुझान इस पर बना हुआ है। वहीं सीएलएसए ने तो इसकी रेटिंग को अपग्रेड कर दी है। मौजूदा लेवल से इसका शेयर 12 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। इसे कवर करने वाले 49 एनालिस्ट्स में से 31 ने खरीदारी, 13 ने होल्ड और पांच ने सेल रेटिंग दी है। शेयर बीएसई पर दिसंबर तिमाही के नतीजे आने से पहले 1.72 फीसदी टूटकर 4036.65 रुपये (TCS Share Price) पर बंद हुए थे।

ब्रोकरेज फर्मों का क्या है रुझान?

ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने ₹4,700 के टारगेट प्राइस इसकी आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का कहना है कि जब बड़े दायरे से डील मोमेंटम में तेजी आती है और मैनेजमेंट भी उत्साहित हों तो यह तेजी का संकेत और टीसीएस के नतीजे में ये सभी बातें दिख रही हैं।


वहीं सीएनएसए ने ग्रोथ के कई फैक्टर्स को देखते हुए टीसीएस की रेटिंग को अपग्रेड कर न्यूट्रल से आउटपरफॉर्म कर दिया है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 4251 रुपये से 4546 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि वैल्यूएशन भी काफी आकर्षक है। मांग में सुधार के बीच एआई के चलते इसका ऑर्डरबुक मजबूत हो सकता है।

दूसरी तरफ नोमुरा का 4020 रुपये के टारगेट प्राइस पर न्यूट्रल आउटलुक बना हुआ है। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की ग्रोथ को लेकर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं दिख रही है। हालांकि ब्रोकरेज ने यह जरूर कहा कि कंपनी के फैसले लेने की क्षमता बेहतर हो रही है और डिस्क्रेशनरी डिमांड भी सुधर रही है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2026 में मार्जिन सुधरने की उम्मीद जताई है।

एचएसबीसी भी 4540 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ न्यूट्रल रेटिंग पर बना हुआ है। ब्रोकरेज का कहना है कि यूरोप में अधिक एक्सपोजर के चलते और बीएसएनएल डील के बाद बाकी बड़ी कंपनियों के मुकाबले इसकी ग्रोथ सुस्त रह सकती है। हालांकि फोरेक्स से सपोर्ट मिला और डिस्क्रेशनरी डिमांड में रिकवरी तेज रही तो टीसीएस को अच्छा सपोर्ट मिलेगा।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

टीसीएस के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। पिछले साल 4 जून 2024 को यह 3593.30 रुपये पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 3 महीने में यह करीब 28 फीसदी उछलकर 2 सितंबर 2024 को 4585.90 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस हाई से यह करीब 12 फीसदी डाउनसाइड है।

TCS Q3 Result: मुनाफे में 12% का तगड़ा उछाल, उम्मीद से बेहतर नतीजे, शेयरहोल्डर्स को बिग डिविडेंड का तोहफा

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।