Get App

Apollo Hospitals के इस शानदार प्लान पर चहके निवेशक, 5% उछल गए भाव, एक्सपर्ट्स भी हैं उत्साहित

Apollo Hospitals Enterprise Share Price: दिग्गज हॉस्पिटल चेन अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज (Apollo Hospitals Enterprise) के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी दिख रही है। मार्च तिमाही के शानदार नतीजे के अलावा कंपनी के ग्रोथ प्लान ने निवेशकों के बीच शानदार माहौल तैयार किया जिसके चलते अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर करीब 5 फीसदी उछल गए। जानिए क्या है कंपनी की योजना और निवेश के लिए क्या स्ट्रैटजी हो

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 01, 2023 पर 3:57 PM
Apollo Hospitals के इस शानदार प्लान पर चहके निवेशक, 5% उछल गए भाव, एक्सपर्ट्स भी हैं उत्साहित
Apollo Hospitals की योजना इस वित्त वर्ष 2024 के आखिरी तक अपने कोर हॉस्पिटल बिजनेस में बेड अकुपेंसी लेवल को 70 फीसदी तक ले जाने की है। मार्च 2023 तिमाही में यह 64 फीसदी पर था।

Apollo Hospitals Enterprise Share Price: दिग्गज हॉस्पिटल चेन अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज (Apollo Hospitals Enterprise) के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी दिख रही है। मार्च तिमाही के शानदार नतीजे के अलावा कंपनी के ग्रोथ प्लान ने निवेशकों के बीच शानदार माहौल तैयार किया जिसके चलते अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर करीब 5 फीसदी उछल गए। फिलहाल यह बीएसई पर 4.24 फीसदी के उछाल के साथ 4819 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.78 फीसदी की मजबूती के साथ 4843.60 रुपये तक पहुंच गया था।

क्या है Apollo Hospitals का ग्रोथ प्लान

कंपनी की योजना इस वित्त वर्ष 2024 के आखिरी तक अपने कोर हॉस्पिटल बिजनेस में बेड अकुपेंसी लेवल को 70 फीसदी तक ले जाने की है। मार्च 2023 तिमाही में यह 64 फीसदी पर था। अपोलो हॉस्पिटल्स के एमडी सुनीता रेड्डी ने अर्निंग्स कॉल में कहा कि इंस्टीट्यूशनल पेशेंट्स पर निर्भरता घटाकर, विदेशी मरीजों को प्रमुखता देने, डॉक्टरों की भर्ती बढ़ाने और पेयर मिक्स में सुधार के जरिए अकुपेंसी के इस लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। इसके अलावा अपोलो हॉस्पिटल्स की योजना Apollo 24/7 में अपना निवेश 135-150 करोड़ रुपये घटाने की है जिससे कंपनी को अपने ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव घटाने में मदद मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें