ऑफिस नहीं आने वाले एम्प्लॉयीज पर TCS सख्त, वर्क फ्रॉम होम के लिए इस शर्त पर मिलेगी मंजूरी

'वर्क फ्रॉम होम' कल्चर को कंपनियां तेजी से हटा रही हैं। हालांकि कई एम्प्लॉयीज अभी भी पूरी तरह से ऑफिसों में नहीं लौट रहे हैं। अब इसे लेकर देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) सख्त हो गई है। टीसीएस में सभी एम्प्लॉयीज के लिए हर महीने कम से कम 12 दिन ऑफिस से काम करना अनिवार्य है, हालांकि अभी भी सभी एम्प्लॉयीज इसे मान नहीं रहे हैं

अपडेटेड Jun 01, 2023 पर 1:34 PM
हाइब्रिड कल्चर को लेकर TCS का जोर देकर कहना है कि पिछले दो वर्षों में कई एम्प्लॉयी कंपनी में शामिल हुए हैं और उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे कंपनी को बेहतर तरीके से जानें और अच्छे रिजल्ट दें।

'वर्क फ्रॉम होम' कल्चर को कंपनियां तेजी से हटा रही हैं। हालांकि कई एम्प्लॉयीज अभी भी पूरी तरह से ऑफिसों में नहीं लौट रहे हैं। अब इसे लेकर देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) सख्त हो गई है। टीसीएस में सभी एम्प्लॉयीज के लिए हर महीने कम से कम 12 दिन ऑफिस से काम करना अनिवार्य है, हालांकि अभी भी सभी एम्प्लॉयीज इसे मान नहीं रहे हैं। इसे लेकर अब कंपनी ने उन सभी स्टॉफ को मेमो भेजा है, जो महीने में कम से कम 12 दिन ऑफिस नहीं आ रहे हैं। कंपनी ने चेतावनी दी है कि अगर एम्प्लॉयीज महीने में कम से कम 12 दिन ऑफिस नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट में टीसीएस के इस सख्त रुख का खुलासा हुआ है।

TCS पिछले साल लेकर आई थी यह नियम

पिछले साल सितंबर में कोविड-19 महामारी के कम होने पर टीसीएस ने अपने कर्मचारियों को हाइब्रिड वर्क सिस्टम की जानकारी भेजी। कंपनी ने नियम बनाया कि सभी एम्प्लॉयीज को हर हफ्ते कम से कम तीन दिन यानी एक महीने में कम से कम 12 दिन ऑफिस से काम करना है।


SEBI in Action: इस स्टॉक को मनमानी घटा-बढ़ा रहे थे, SEBI ने 16 एंटिटी पर ठोक दिया 77 लाख का जुर्माना

इमरजेंसी में घर से काम करने की मंजूरी, लेकिन एक शर्त

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यदि कोई एम्प्लॉयीज किसी ऐसे हफ्ते में घर से काम करना चाहता है, जिसमें उन्हें ऑफिस से काम करने को कहा गया है, तो उन्हें इसकी मंजूरी एक शर्त पर मिल सकती है। इसके लिए एम्प्लॉयी को कुछ दिनों में इसकी भरपाई करनी होगी, तभी इसके लिए मंजूरी मिल पाएगी। इसका मतलब हुआ कि एम्प्लॉयी को इसके लिए उसी महीने उस दिन ऑफिस से काम करना होगा, जिस दिन उन्हें घर से काम करने का सिस्टम है। वर्क फ्रॉम होम के लिए एम्प्लॉयी को कम से कम पांच दिन पहले आवेदन करना होगा।

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने चौंकाया अपने फैसले से, दरों में भारी कटौती का ऐलान

कंपनी ऑफिस से काम करने पर क्यों दे रही जोर

हाइब्रिड कल्चर को लेकर कंपनी का जोर देकर कहना है कि पिछले दो वर्षों में कई एम्प्लॉयी कंपनी में शामिल हुए हैं और उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे कंपनी को बेहतर तरीके से जानें और अच्छे रिजल्ट दें। टीसीएस का मानना ​​है कि ऑफिस से काम करने से लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलती है और कंपनी उम्मीद करती है कि लोग कुछ दिनों के लिए ऑफिस से काम करेंगे। ऐसे में यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी एम्प्लॉयीज नियमों का पालन करें। टीसीएस का कहना है कि हाइब्रिड वर्क कल्चर ने बेहतर रिजल्ट दिए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।