ट्रंप के टैरिफ से देश के कई सेक्टर्स प्रभावित होंगे। लेकिन भारत से अमेरिका में निर्यात हो रहे केमिकल्स पर ज्यादा असर नहीं होगा। केमिकल एक्सपोर्टर्स की आगे की रणनीति क्या है? यह जानने की कोशिश की सीएनबीसी-आवाज़ केतन जोशी ने। भारत से हर साल पिगमेंट, ऑर्गेनिक्स और अन्य प्रकार के केमिकल अमेरिका के बाज़ार में जाते है। कॉमर्स एंड ट्रेड मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल भारत ने यूएस में 3.9 अरब डॉलर का केमिकल एक्सपोर्ट किया था। पहले 10 फीसदी बेस लाइन टैरिफ और अब 25 फीसद लागू होने जा रहा है तब भी हमारे एक्सपोर्टर को कोई ख़ास दिक्कत नहीं दिखती। एक केमिकल एक्सपोर्टर आशीष शोपारकर ने कहा कि हम अमेरिका के बदले लेटिन अमेरिका, ब्राज़ील और अन्य देश पर केमिकल एक्सपोर्ट बढ़ा देंगे।
