बाजार में कॉरपोरेट गिफ्टिंग का क्या है नया ट्रेंड

48% कर्मचारी को ड्राईफ्रूट और मिठाई अपनी कंपनी से बतौर दिवाली गिफ्ट बिलकुल पसंद नहीं।

अपडेटेड Oct 30, 2018 पर 11:01 AM
Story continues below Advertisement

कुछ कंपनियों के कर्मचारियों के बीच किए गए एक सर्वे में सामने आया है की 48% कर्मचारी को ड्राईफ्रूट और मिठाई अपनी कंपनी से बतौर दिवाली गिफ्ट बिलकुल पसंद नहीं। तो क्या पंसद आ सकता है आपके कर्मचारियों को। या फिर बतौर एक कॉर्पोरेट क्या दे सकते हैं आप अपने खास क्लायंट को। बाजार में कॉर्पोरेट गिफ्टिंग के ट्रेंड्स का जायज़ा लिया सीएनबीसी-आवाज़ ने।

काम के स्ट्रेस कॉफी से बेहतर सॉल्यूशन नहीं होता। ऐसे में साथ मिल जाए कूल कॉफी मग का को बात ही अलग होती है। तो अपने इंप्लॉई के स्ट्रेस को कम कर उन्हें प्रोत्साहित करना है तो ये बेहतर विकल्प है। इसके लिए बाजार में डिजाइनर कॉफी मग्स मौजूद हैं। डिजाइनर मग नहीं लेना चाहते हैं तो सिंपल कॉफी मग पर कोई अच्छा कोट या काम से संबंधित मजेदार कोट भी लिखवा सकते हैं। रेनबो यूनीकॉर्न और आउल मग जैसे डिजाइनर ऑप्शन ऑनलाइन वेबसाइट अनकॉमन गुड्स पर ऑर्डर किया जा सकता है।

कंपनियां इस साल इंप्लॉईज को स्ट्रेस फ्री करने के लिए कई और विकल्प भी ट्राई कर सकती हैं, जैसे ऑफिस की थकान दूर करने के लिए फुट रेस्ट या टेबल गिफ्ट कर सकते हैं। स्टार्टअप्स में ये अनोखा तोहफा काफी ट्रेंड में है। एसे अनोखे तोहफे ऑनलाइन वेबसाइट जैसे Bigsmall.in पर ऑर्डर किए जा सकते हैं।

कॉर्पोरेट गिफ्टिंग में घर की साज सजावट का सामान भी दिया जा सकता है। वॉल क्लॉक हो या दूसरा सजावट का सामान या घर के लिए फैंसी कटलरी ये सब भी दिवाली के दौरान कंपनियों में खूब दिए जाते हैं। लेकिन थोड़ा हटकर गिफ्ट होता है हैंडमेड होम डेकॉर। ये गिफ्ट आप इंडियन क्राफ्ट्स या Indha.in के जरिए खरीद सकते हैं। ये सामान ईको-फ्रेंडली तो हैं ही, साथ ही एक जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान भी लाएंगे।

मोबाईल एक्सेसरीज भी कई कंपनियां अपने इम्पलॉइज़ को देती हैं। जैसे कुछ हटके चार्जर। फेवरेट सुपरहीरो डिजाईन वाले प्रोडक्ट यंग इम्प्लाइज में काफी हिट हो सकते हैं।

बजट की चिंता है तो कंपनी अपनी स्टेशनरी यानी नोटबुक, पेन या पेन होल्डर को पर्सनलाइज कर स्पेशल ट्विस्ट दे सकती है। हैंडमेड पेपर बुक या इंप्लाई का नाम लिखा हुआ पेन और डायरी अच्छा विकल्प है। साथ ही डिजाईनर, ट्रेंडी पेन हेल्डर देकर अपने इंप्लॉई के वर्क डेस्क को मजेदार बना सकते हैं। ये गिफ्टिंग ऑपशन ऑनलाइन मुफुबू पर मौजूद हैं। वहीं, ऑफलाइन भी काफी वेराइटी मिलती है। साथ ही हैंडमेड नोटबुक कवर के लिए गिफ्ट एबलेड जैसे एनजीओ से भी संपर्क कर सकते हैं।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।