Get App

आखिर कब टूटेगी 25,000 की दीवार , अनुज सिंघल से जानें आज इंडेक्स में क्या होनी चाहिए रणनीति

बाजार शायद अब एक बेस बना चुका है। 24,300-24,350 पर शायद बॉटम बन गया हो। अब सवाल ये है कि 20 DEMA बचेगा या नहीं। अगर निफ्टी 24,800 के नीचे फिसला तो बाजार में रिस्क बढ़ेगा। 24,800 के नीचे 24,350 दोबारा टेस्ट होने का रिस्क होगा, लेकिन बेस केस होगा कि बाजार अब अपट्रेंड में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2025 पर 9:06 AM
आखिर कब टूटेगी 25,000 की दीवार , अनुज सिंघल से जानें आज इंडेक्स में क्या होनी चाहिए रणनीति
HDFC बैंक ने फिर से अंडरपरफॉर्म करना शुरू किया। बैंक निफ्टी कल 20 DEMA के करीब बंद हुआ। बैंक निफ्टी ने lower high और lower low बनाया।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

बड़ा सवाल: ये 25,000 की दीवार टूटेगी क्या?2 दिन निफ्टी 25,000 के ऊपर गया लेकिन बंद नहीं हो पाया। एक उम्मीद थी कि गैपअप के साथ आज ये दीवार टूटेगी। लेकिन आज तो गैपडाउन हो रहा है। कल निफ्टी ने एक inside day ((Show candles)बनाया। पिछले 2 दिनों का निचला स्तर अब सबसे अहम रहेगा। निफ्टी का 20 DEMA भी 24,800 पर मौजूद है। गैपडाउन ग्लोबल कारणों से है, लेकिन हम अपनी चाल चल रहे हैं। एक बार तो गैपडाउन के बाद शायद खरीदारी आ जाए। 24,900 के आसपास लेकर, 24,800 का SL लॉजिकल ट्रेड होगी। अगर SL लगा तो बदकिस्मती लेकिन ट्रेड तो आज यही है।

बाजार: आज के संकेत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें