निचले स्तरों से रिकवरी के बीच मार्केट क्लोजिंग तक इंडेक्सेस पर कहां लगाये दांव, जानें Angel One के ओशो क्रिशन का नजरिया

निफ्टी पर राय देते हुए Angel One के ओशो क्रिशन ने कहा कि बाजार में नीचे से अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। लेकिन यहां पर कोई भी उल्लेखनीय निर्णायक राइटर पुट फ्रंट पर या कॉल फ्रंट पर बनते हुए नहीं दिख रहा है। डेरिवेटिव फ्रंट पर कोई उल्लेखनीय डेवलपमेंट देखने को नहीं मिल रहा है। लिहाजा आज बाजार में कोई भी एग्रेसिव ट्रेड लेने से बचने की सलाह होगी

अपडेटेड Feb 12, 2025 पर 2:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bharti Airtel पर Angel One के ओशो क्रिशन ने 1750 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है

Midcap Mantra: - फिलहाल बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट में कारोबार करते नजर आये। सेंसेक्स में 202 अंकों से ज्यादा और निफ्टी में 53 प्वाइंट से ज्यादा की मंदी नजर आई। मिडकैप शेयरों की बात करें तो आईटी सेक्टर से न्यूक्लियस सॉफ्ट, एलएंड टेक सर्विसेस, केपीआईटी टेक्नोलॉजी और हैप्पीएस्ट माइंड में 1 से 4 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। वहीं एफएमसीजी सेक्टर में इमामी, गोदरेज एग्रोवेट, होनांसा और वरुण बेवरेजेज में 2 से 5 परसेंट की मजबूती देखने को मिली। एनबीएफसी में जीआईसी हाउसिंग, चोला इनवेस्ट, मैक्स फाइनेंशियल और पीबी फिनटेक के शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आये। जबकि रियल्टी सेक्टर के प्रेस्टीज एस्टेट्स, ओबेरॉय रियल्टी, डीएलएफ और गोदरेज प्रॉपर्टीज में 2-5 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Angel One के ओशो क्रिशन ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।

Angel One के ओशो क्रिशन की निफ्टी पर राय

Angel One के ओशो क्रिशन ने कहा कि बाजार में आज शुरुआत के एक घंटे में जोरदार बिकवाली देखने को मिली थी। बाजार में गिरावट नजर आई थी। लेकिन अब बाजार ने उस गिरावट को रिकवर कर लिया है। इस समय बाजार बिलकुल फ्लैट नजर आ रहा है। मार्केट का ओवरऑल सेंटीमेंट आज ब्रीदर लगना चाहिए। सेल ऑफ से मार्केट में थोड़ी राहत मिलनी चाहिए। बाजार में जिस हिसाब का डेवलपमेंट हुआ है। उससे लगता बाजार इसी जोन के आस-पास रह सकता है।


उन्होंने आगे कहा कि यहां पर कोई भी उल्लेखनीय निर्णायक राइटर पुट फ्रंट पर या कॉल फ्रंट पर बनते हुए नहीं दिख रहा है। यहां पर 23000 पर पुट राइटर और उसके बाद 22800 पर दिख रहा है जबकि ऊपर की तरफ 23200 से 23500 पर कॉल राइ़टर बिखरे हुए नजर आ रहे हैं। इसलिए डेरिवेटिव फ्रंट पर कोई उल्लेखनीय डेवलपमेंट देखने को नहीं मिल रहा है।

गिरते बाजार में भी सिर्फ 1 दिन में दो एक्सपर्ट ने कमाया 5% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों ने 5 स्टॉक्स पर लगाया दांव

इसमें कोई शक नहीं है कि पैरामीटर्स ओवरसोल्ड हैं। इसलिए आज बाजार में थोड़ी चैन की सांस मिलती नजर आ सकती है। बाजार पॉजिटिव रूप से क्लोज होता नजर आ सकता है। इंडेक्स में आज के लिए एग्रेसिव ट्रेड लेने से बचना चाहिए। बाजार बहुत ज्यादा अनिश्चितता है लिहाजा स्टॉक फ्रंट पर ही ज्यादा नजर रखनी चाहिए।

Angel One के ओशो क्रिशन पसंदीदा स्टॉक्स

Bharti Airtel Future : खरीदें- 1708 रुपये, टारगेट - 1748-1750 रुपये, स्टॉपलॉस - 1665 रुपये

Tata Consumer Products Future : खरीदें- 1030 रुपये, टारगेट - 1070 रुपये, स्टॉपलॉस - 1010 रुपये

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।