Whirlpool India Share: कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनी के शेयरों में 20% का अपर सर्किट, प्रमोटर बेच सकते हैं पूरी हिस्सेदारी

Whirlpool India Share: कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनी के शेयर में 20% की तेजी आई है। प्रमोटर Whirlpool Mauritius कंपनी में अपनी पूरी 39.76% हिस्सेदारी बेच सकता है। डील अंतिम चरण में बताई जा रही है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Sep 23, 2026 पर 3:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Whirlpool India का शेयर NSE पर 20% चढ़कर ₹865.25 पर पहुंच गया।

Whirlpool India Share: एसी, फ्रिज जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बनाने वाली Whirlpool of India Ltd के मालिकाना ढांचे में बड़ा बदलाव हो सकता है। कंपनी के प्रमोटर Whirlpool Mauritius अपनी बची पूरी 39.76% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। CNBC Awaaz ने सूत्रों के हवाले से बताया कि डील अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और आने वाले हफ्तों में इसका ऐलान हो सकता है।

इस खबर के बीच बुधवार को Whirlpool India के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। NSE पर शेयर 20% चढ़कर ₹865.25 पर पहुंच गया। यानी पिछले बंद भाव के मुकाबले इसमें ₹144.20 की तेजी आई।

कौन खरीद सकता है हिस्सेदारी?


सूत्रों के मुताबिक, Whirlpool Mauritius की हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में बड़े निवेशकों के साथ कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर की एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी भी शामिल है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि डील आखिर किसके साथ होगी। डील की अंतिम कीमत और दूसरी शर्तों को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

75% से घटकर 39.76% रह गई हिस्सेदारी

Whirlpool Mauritius पिछले कुछ साल से भारतीय कारोबार में अपनी हिस्सेदारी लगातार घटा रहा है। जून 2026 तक कंपनी के पास Whirlpool India की 39.76% हिस्सेदारी थी। 2023 में Whirlpool Mauritius की हिस्सेदारी करीब 75% थी। यानी करीब तीन साल में प्रमोटर ने अपनी हिस्सेदारी लगभग आधी कर दी है। पिछले साल भी प्रमोटर ने 11.24% हिस्सेदारी बेची थी।

खरीदार कौन होगा, इससे बदल सकती है तस्वीर

Whirlpool India के लिए इस डील में सबसे अहम सवाल खरीदार का है। अगर कोई बड़ी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनी हिस्सेदारी खरीदती है तो कंपनी की रणनीति और कारोबार को लेकर अलग तरह की संभावनाएं बन सकती हैं। वहीं, अगर कोई वित्तीय निवेशक हिस्सेदारी खरीदता है तो उसका नजरिया अलग हो सकता है।

Whirlpool India का बिजनेस क्या है

Whirlpool India कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनी है। यह मुख्य रूप से रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और दूसरे घरेलू उपकरण बेचती है। कंपनी Whirlpool ब्रांड के तहत भारतीय बाजार में काम करती है। इसका कारोबार घरेलू इस्तेमाल के इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज पर केंद्रित है।

Ola Electric Share Price : टॉप गियर में ओला इलेक्ट्रिक, 10% तक उछला शेयर, जानिए क्या हैं इस तेजी के ट्रिगर्स

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।