Get App

मार्केट में गिरावट थोड़े समय के लिए जारी रह सकती है फिर वैल्यूएशन अट्रैक्टिव हो जाएगी

व्हाइटस्पेस अल्फा के पुनीत शर्मा ने कहा कि इंडियन इकोनॉमी की स्थिति अच्छी है। कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ में सुस्ती और इनफ्लेशन में उछाल के बावजूद इकोनॉमी की ग्रोथ को लेकर किसी तरह की बाधा नहीं दिख रही। राजकोषीय मामले में भी स्थिति अच्छी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2024 पर 6:21 PM
मार्केट में गिरावट थोड़े समय के लिए जारी रह सकती है फिर वैल्यूएशन अट्रैक्टिव हो जाएगी
पुनीत शर्मा ने कहा कि इनफ्लेशन बढ़ा है। लेकिन अब भी यह उस रेंज के अंदर है, जिसे नियंत्रित किया जा सकता है।

स्टॉक मार्केट में अक्टूबर की शुरुआत से ही गिरावट जारी है। छोटे-बड़े सभी तरह के स्टॉक्स अपने ऑल टाइम हाई से काफी गिर चुके हैं। सवाल है कि क्या इस गिरावट के बाद शेयरों की वैल्यूएशन सही लेवल पर आ गई है? क्या आगे मार्केट में तेजी देखने को मिलेगी? क्या अभी बैंकिंग शेयरों पर दांव लगाने से अच्छा रिटर्न मिलेगा? मनीकंट्रोल ने व्हाइटस्पेस अल्फा के पुनीत शर्मा से बातचीत में इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश की। पुनीत शर्मा को कैपिटल मार्केट का 15 साल से ज्यादा का अनुभव है।

शेयरों की वैल्यूएशन अब भी ज्यादा

शर्मा ने कहा कि यह सही है कि पिछले डेढ़ महीने में मार्केट (Stock Markets) काफी गिरा है। लेकिन, वैल्यूएशंस (Valuations) अब भी ज्यादा है। कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ में सुस्ती और इनफ्लेशन में उछाल के बावजूद अच्छी बात यह है कि इंडियन इकोनॉमी (Indian Economy) की ग्रोथ को लेकर किसी तरह की बाधा नहीं दिख रही। राजकोषीय मामले में भी स्थिति अच्छी है। मार्केट का सेंटीमेंट बदलते ही शेयरों में तेजी देखने को मिलेगी। इससे पहले थोड़े समय के लिए गिरावट जारी रह सकती है। इसके बाद वैल्यूएशन अट्रैक्टिव लेवल पर आ जाएगी।

बैंकिंग में निचले स्तर पर एंट्री के सीमित मौके

सब समाचार

+ और भी पढ़ें