बिकवाली की आंधी पूरे ऑटो सेक्टर में, लेकिन Bajaj Auto और Hero MotoCorp के शेयरों की हुई अधिक पिटाई, क्यों?

Why Bajaj Auto and Hero MotoCorp Falls Sharply: विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने पूरे शेयर मार्केट को पिछले कुछ महीने से तोड़ रखा है। ऑटो सेक्टर की बात करें तो सितंबर महीने में रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद निफ्टी ऑटो 25 फीसदी टूट गया। हालांकि दोपहिया सेगमेंट में बात करें तो आयशर मोटर्स और टीवीएस मोटर्स की तुलना में हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो के शेयरों की अधिक पिटाई हुई, जानिए ऐसा क्यों?

अपडेटेड Mar 06, 2025 पर 4:32 PM
Story continues below Advertisement
दोपहिया सेक्टर की दिग्गज कंपनियों बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से 40 फीसदी तक टूट गए। इसकी तुलना में टीवीएस मोटर (TVS Motor) के शेयर 21 फीसदी और आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर 11 फीसदी फिसले हैं।

Why Bajaj Auto and Hero MotoCorp Falls Sharply: पिछले कुछ महीने ऑटो सेक्टर के शेयरों के लिए बुरे सपने की तरह रहे। सितंबर महीने में रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 25 फीसदी तक टूट गया। ऑटो सेक्टर में चली इस बिकवाली की आंधी की चपेट में सबसे अधिक दोपहिया कंपनियां फंसी। दोपहिया सेक्टर की दिग्गज कंपनियों बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से 40 फीसदी तक टूट गए। इसकी तुलना में टीवीएस मोटर (TVS Motor) के शेयर 21 फीसदी और आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर 11 फीसदी फिसले हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में इतनी तेज गिरावट क्यों आई? यहां इसके बारे में बताया जा रहा है कि आखिर ऑटो सेक्टर में चली बिकवाली की आंधी में बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प की अधिक पिटाई क्यों हुई और इस गिरावट के बाद अब वैल्यूएशन कैसा है?

Bajaj Auto और Hero MotoCorp की इस कारण हुई अधिक पिटाई


किसी कंपनी के गिरते कारोबार की आंच में इसके शेयर भी झुलसते हैं। पहले कंपनी के खुदरा कारोबार की बात करें तो इस वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत में बजाज ऑटो की बाजार में हिस्सेदारी 13.7% थी जिसमें अभी गिरावट नहीं आई तो बढ़ोतरी भी नहीं हुई है। हीरो मोटोकॉर्प की बात करें तो इस दौरान बाजार में इसकी हिस्सेदारी अप्रैल 2024 में 31% से अधिक थी जो गिरकर अब 29% के नीचे आ गया। इसकी तुलना में आयशर मोटर्स की बाजार में हिस्सेदारी 0.70 फीसदी और टीवीएस मोटर की हिस्सेदारी करीब 2.00 फीसदी बढ़ गई।

अब घरेलू मार्केट में थोक बिक्री की बात करें तो इस वित्त वर्ष की पहली छमाही यानी अप्रैल-सितंबर 2024 में हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो और टीवीएस की थोक बिक्री 10-15 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी जबकि दूसरी छमाही यानी अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच स्थिति बदल गई। इस दौरान बजाज ऑटो की बिक्री 10% और हीरो मोटोकॉर्प की हिस्सेदारी 5% गिर गई। वहीं दूसरी तरफ आयशर मोटर्स की बिक्री 15% और टीवीएस की 7% बढ़ी। इसके चलते वित्त वर्ष 2025 में बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प के थोक बिक्री की रफ्तार 3%-3% की रफ्तार से बढ़ी जबकि आयशर मोटर्स के लिए यह आंकड़ा 6% और टीवीएस के लिए 11% रही।

आखिरी में निर्यात पर बात करें तो बजाजा ऑटो और टीवीएस मोटर के लिए यह काफी अहम सेगमेंट है। घरेलू बिक्री में सुस्ती के चलते इनकी कुल बिक्री में निर्यात की हिस्सेदारी बढ़ी। बजाज ऑटो के टोटल सेल्स में इसके निर्यात की हिस्सेदारी इस वित्त वर्ष की पहली छमाही के आखिरी में 34 फीसदी से बढ़कर अब करीब 50 फीसदी पर पहुंच गई तो टीवीएस के भी कुल बिक्री में निर्यात की हिस्सेदारी 22 फीसदी से बढ़कर 30 फीसदी पर पहुंच गई। हालांकि जब निर्यात बढ़ने के रफ्तार की बात करें तो बजाज ऑटो यहां पिछड़े गई। सितंबर 2025 छमाही में इसके निर्यात की ग्रोथ महज 7 फीसदी थी जबकि टीवीएस के लिए यह आंकड़ा 16 फीसदी रहा। ऐसा ही रुझान इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भी बना हुआ है और अभी तक बजाज ऑटो के निर्यात बढ़ने की रफ्तार 15 फीसदी है तो टीवीएस की 23 फीसदी।

गिरावट से वैल्यूएशन पर क्या पड़ा फर्क?

सितंबर 2024 में रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने पर इन सभी दोपहिया स्टॉक्स के वैल्यूएशन में भी इजाफा हुआ। बजाज ऑटो की बात करें तो इसका एक साल का फारवर्ड P/E रेश्यो उछलकर 37x, हीरो मोटोकॉर्प का 25x, आयशर का 37x और टीवीएस का 47x पर पहुंच गया। अब अभी के वैल्यूएशन की बात करें तो शेयरों की गिरावट पर वैल्यूएशन भी काफी नीचे आ गया है और ये अपने ऐतिहासिक औसत के पास आ गए। बजाज ऑटो का शेयर अभी पांच साल के औसत 21x, हीरो मोटोकॉर्प औसतन 17x के मुकाबले 14x, आयशर मोटर्स पांच साल के औसतन वैल्यूएशन 21x के मुकाबले और टीवीएस पांच साल के औसतन 32x के मुकाबले 34x पर आ गया।

Gensol Engineering के प्रमोटर्स की इस कोशिश से रिकवर होंगे शेयर? अभी तक तो नहीं दिखा असर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।