Airtel धड़ाम, बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर बिकवाली, 4% टूटा शेयर

Bharti Airtel Shares: टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में 4% से अधिक टूट गए। हालांकि इसके शेयरों में बिकवाली का यह दबाव कंपनी के खुद के एक ऐलान के चलते अधिक आई जिसमें कंपनी ने बोर्ड की अगली बैठक में एक प्रस्ताव पर चर्चा की बात कही है। जानिए इस प्रस्ताव में ऐसा क्या है जिसने आज इसके शेयरों को तोड़ दिया

अपडेटेड May 11, 2026 पर 4:02 PM
Story continues below Advertisement
एनालिस्ट्स के मुताबिक Bharti Airtel अपनी योजना के तहत एयरटेल अफ्रीका में 16% हिस्सेदारी खरीद सकती है।

Bharti Airtel Shares: टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल के शेयरों में आज बिकवाली का तेज दबाव दिखा। इसके शेयरों में यह कंपनी के एक एक्सचेंज फाइलिंग के चलते आई। 10 मई को एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि 13 मई को इसके बोर्ड की बैठक है जिसमें वित्त वर्ष 2026 के लिए डिविडेंड के प्रस्ताव के लिए एक और अहम प्रस्ताव को लेकर चर्चा होगी। इस प्रस्ताव पर आज भारती एयरटेल के शेयरों पर दबाव दिखा और यह 4% से अधिक टूट गया। आज बीएसई पर यह 4.18% की गिरावट के साथ ₹1,758.15 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.36% फिसलकर ₹1,754.90 तक आ गया था।

Bharti Airtel के शेयरों पर किस प्रस्ताव ने बनाया दबाव?

भारती एयरटेल ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 13 मई को बोर्ड की होने वाली बैठक में एयरटेल अफ्रीका समेत इसकी सब्सिडरीज के शेयरहोल्डिंग फ्रेमवर्क में रीऑर्गेनाइजेशन को लेकर चर्चा होगी। इसमें इन सब्सिडरीज यानी सहायक कंपनियों के शेयरों का कंसालिडेशन/एक्विजिशन हो सकता है। इसके लिए कंपनी कैश खर्च सकती है या प्रिफरेंशियल आधार पर नए शेयर जारी कर सकती है या दोनों ही। 13 मई को बोर्ड की बैठक में कंपनी के कारोबारी नतीजे के साथ-साथ डिविडेंड को लेकर भी चर्चा होगी।


क्या कहना है एनालिस्ट्स का?

एनालिस्ट्स के मुताबिक भारती एयरटेल अपनी योजना के तहत एयरटेल अफ्रीका में 16% हिस्सेदारी खरीद सकती है जोकि अभी सुनील मित्तल के नेतृत्व वाले प्रमोटर ग्रुप भारती एंटरप्राइजेज के पास है। इससे भारती एयरटेल की अपनी अफ्रीकी इकाई में हिस्सेदारी बढ़कर 62% से 78% पर पहुंच जाएगी। इसके लिए भारती एयरटेल को मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से $280-$300 करोड़ का पेमेंट करना होगा। डिविडेंड को लेकर एनालिस्ट्स का अनुमान है कि कंपनी हर शेयर पर ₹35 के डिविडेंड का ऐलान कर सकती है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

भारती एयरटेल के शेयरों ने निवेशकों को झटका दिया है। पिछले साल 21 नवंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹2174.70 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 5 महीने से भी कम समय में यह 19.66% टूटकर 2 अप्रैल 2026 को ₹1747.15 के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

IndiGo धड़ाम, पीएम मोदी की अपील के बाद 5% टूट गया शेयर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।