Get App

Hitachi Energy ने किया पोर्टफोलियो चार्ज, 10% चढ़ गया Power India का शेयर, अभी इतना बचा है दम

Hitachi Energy Share Price: धमाकेदार कारोबारी नतीजे और नतीजे के बाद ब्रोकरेजेज के अपग्रेड पर पावर इंडिया (Power India) की हिताची एनर्जी के शेयर रॉकेट बन गए। यह 10% से अधिक उछल पड़ा। जानिए कि कंपनी के लिए कारोबारी नतीजे कैसी रही और ब्रोकरेजेज का रुझान क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 10, 2026 पर 1:48 PM
Hitachi Energy ने किया पोर्टफोलियो चार्ज, 10% चढ़ गया Power India का शेयर, अभी इतना बचा है दम
जून तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद कई एनालिस्ट्स ने पावर इंडिया (Power India) की हिताची एनर्जी (Hitachi Energy) को अपग्रेड किया है।

Hitachi Energy Share Price: पावर इंडिया (Power India) की हिताची एनर्जी के लिए जून तिमाही धमाकेदार रही। जून तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद कई एनालिस्ट्स ने हिताची एनर्जी को अपग्रेड किया है। इसने शेयरों में ऐसा जोश भरा कि यह 10% से अधिक उछल पड़ा। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया, जिससे इसके भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 10.40% की बढ़त के साथ ₹35,967.25 के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 10.77% उछलकर ₹36,089.65 (Power India Share Price) तक पहुंच गया था। आगे की बात करें तो हिताची एनर्जी के शेयरों को कवर करने वाले 20 एनालिस्ट्स में से 12 ने इसे खरीदारी, 5 ने होल्ड और 3 ने सेल रेटिंग दी है।

कैसी रही जून तिमाही

जून तिमाही में हिताची एनर्जी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 69% बढ़कर ₹2,493 करोड़ और ईबीआईटीडीए 135% उछलकर ₹363 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 10.4% से 14.5% पर पहुंच गया। इसके अलावा कंपनी का ऑर्डर बैकलॉग अब ₹32,222 करोड़ के हाइएस्ट लेवल पर है और इसमें सालाना आधार पर 10% की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही कंपनी को जून तिमाही में 165 MW / 330 MWh बीईएसएस प्रोजेक्ट के लिए अपना पहला बीईएसएस ऑर्डर मिला। इसके अलावा ₹1700 करोड़ के HVDC ऑर्डर को छोड़कर कंपनी का ऑर्डर इनफ्लो सालाना आधार पर 26% बढ़कर ₹5,096 करोड़ पर पहुंच गया। इसे इंडस्ट्रियल्स, डेटा सेंटर और रिन्यूएबल सेक्टर की ग्रोथ से सपोर्ट मिला।

Hitachi Energy के शेयरों पर क्या है ब्रोकरेजेज का रुझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें