Sensex-Nifty Fall: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 में एक बार फिर बिकवाली का दबाव दिखने लगा। कमजोर वैश्विक संकेतों और मेटल शेयरों में बिकवाली के दबाव में इसकी तीन दिनों की तेजी थम गई। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो स्मॉलकैप में लॉर्जकैप और मिडकैप की तुलना में बिकवाली का दबाव अधिक रहा। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो इंट्रा-डे में सेंसेक्स 666.07 प्वाइंट्स टूटकर 83,151.62 के निचले स्तर और निफ्टी भी 196.5 प्वाइंट्स फिसलकर 25,579.50 तक आ गया था। सेंसेक्स पर 26 स्टॉक्स आज लाल बंद हुए हैं तो निफ्टी पर भी महज 18 स्टॉक्स ही ग्रीन हैं।
