Get App

Jewellery Stocks: 18% तक चढ़े Shanti Gold और PC Jeweller समेत ये शेयर, पहुंचे नई ऊंचाई पर

Jewellery Stocks: म्यूचुअल फंडों के एक फैसले ने स्टॉक मार्केट में तेज हलचल मचा दी। पीसी ज्लैवर (PC Jeweller) समेत कुछ दिग्गज ज्वैलरी कंपनियों के शेयर 18% तक उछल पड़े और नई ऊंचाई पर पहुंच गए। जानिए म्यूचुअल फंड्स ने ऐसा क्या किया कि ज्वैलरी स्टॉक्स की चमक तेजी से बढ़ गई

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 16, 2026 पर 1:38 PM
Jewellery Stocks: 18% तक चढ़े Shanti Gold और PC Jeweller समेत ये शेयर, पहुंचे नई ऊंचाई पर
Jewellery Stocks: करीब 17 म्यूचुअल फंड्स के फैसले पर पीसी ज्वैलर (PC Jeweller-PCJ), शांति गोल्ड इंटरनेशनल (Shanti Gold International), स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स (Sky Gold and Diamonds) और त्रिभुवनदास भीमजी जावेरी (Tribhovandas Bhimji Zaveri) के शेयर 18% तक चढ़कर नए हाई पर पहुंच गए।

Jewellery Stocks: फेस्टिव और शादियों के सीजन से पहले गोल्ड ईटीएफ फंड ऑफ फंड्स (FoFs) में नए निवेश पर अस्थायी रोक ने ज्वैलरी स्टॉक्स की चमक बढ़ा दी। करीब 17 म्यूचुअल फंड्स के इस फैसले पर पीसी ज्वैलर (PC Jeweller-PCJ), शांति गोल्ड इंटरनेशनल (Shanti Gold International), स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स (Sky Gold and Diamonds) और त्रिभुवनदास भीमजी जावेरी (Tribhovandas Bhimji Zaveri) के शेयर 18% तक चढ़कर नए हाई पर पहुंच गए। इसमें से एक तो उछलकर अपर सर्किट पर पहुंचा यानी कि शेयरों के खरीदार मार्केट में रहे लेकिन कोई सेलर बेचने को नहीं मौजूद रहा।

Jewellery Stocks: कौन-कौन से शेयर पहुंचे नए हाई पर

सबसे तेज स्पीड से पीसी ज्वैलर के शेयर चढ़े और बीएसई पर यह 18.46% उछलकर ₹17.13 तक पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

शांति गोल्ड इंटरनेशनल के शेयर 8.37% चढ़कर एक साल के नए हाई ₹424.90 तक पहुंच गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें