Get App

Sensex में 1205 अंकों की तेजी, Nifty भी 23300 के पार बंद, इन चार वजहों से मार्केट में शानदार रौनक

Sensex-Nifty jumps: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी को आज सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी आई और इंट्रा-डे में ये 2% से अधिक उछल पड़े। मार्केट में चौतरफा हरियाली दिखी और हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन है। सेंसेक्स और निफ्टी 50 का सिर्फ चार शेयर लाल बंद हुए हैं। जानिए मार्केट में रौनक की चार अहम वजहें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 3:46 PM
Sensex में 1205 अंकों की तेजी, Nifty भी 23300 के पार बंद, इन चार वजहों से मार्केट में शानदार रौनक
एक कारोबारी दिन पहले मंगलवार 24 मार्च को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 1372.06 प्वाइंट्स यानी 1.89% के उछाल के साथ 74,068.45 और निफ्टी 399.75 प्वाइंट्स यानी 1.78% फीसदी की बढ़त के साथ 22912.40 पर बंद हुआ था। आज भी मार्केट में काफी रौनक रही।

Sensex-Nifty closes green: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी में आज लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी आई। कच्चे तेल की नरमी और ईरान-अमेरिका की लड़ाई थमने के संकेतों पर निवेशकों का सेंटिमेंट बेहतर हुआ और मार्केट में जोरदार खरीदारी होने लगी। सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स 1205.00 प्वाइंट्स यानी 1.63% की बढ़त के साथ 75,273.45 और निफ्टी 394.05 प्वाइंट्स यानी 1.72% के उछाल के साथ 23,306.45 पर बंद हुआ है। सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स आज ग्रीन बंद हुए हैं लेकिन निफ्टी आईटी में मामूली ही बढ़त है तो मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी का अच्छा रुझान दिखा।

सेंसेक्स और निफ्टी 50 पर आज सिर्फ चार स्टॉक्स- टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, टीसीएस और बीईएल लाल बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 75,849.76 और निफ्टी 23,465.35 तक पहुंच गया था। आज की बढ़त के साथ क्लोजिंग बेसिस पर सेंसेक्स दो दिनों में 2,671.78 और निफ्टी 792.6 प्वाइंट्स मजबूत हुआ है।

इन चार वजहों से मार्केट में छाई रौनक

अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर की उम्मीद: न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ लड़ाई खत्म करने को लेकर काम हो रहा है और एक सूत्र ने बताया कि ईरान को एक समझौता प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि ईरान ने किसी सीधी बातचीत के शुरू होने से इनकार किया है। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव कम होने के संकेतों से बाजार में उम्मीदें लौट रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवाजाही को लेकर ईरान से आश्वासन मिलता है तो एनर्जी सप्लाई को लेकर चिंताएं कम हो सकती हैं, जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के रूप में दिखेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें