Share Market Fall: अमेरिका और ईरान के बीच फिर धमकियों का दौर शुरू हो तो मार्केट ने शुरुआती बढ़त गंवा दी। मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) के बाद पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स डे-हाई से 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 24900 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का दबाव है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 लाल हैं। हालांकि मार्केट में डर कम हुआ है और इसे मापने वाला इंडिकेटर India VIX फिलहाल 2.42% के उछाल के साथ 17.98 पर है। इसमें तेजी का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका बढ़ना तो फिसलने का मतलब वोलैटिलिटी कम होने की संभावना है।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:48 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 165.24 प्वाइंट्स यानी 0.20% की गिरावट के साथ 80,834.16 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 59.70 प्वाइंट्स यानी 0.24% की फिसलन के साथ 24,926.70 पर है। इंट्रा-डे में बात करें तो पहले सेंसेक्स 340.01 प्वाइंट्स उछलकर 81,339.41 तक पहुंचा, जिससे फिर यह 625.36 प्वाइंटस टूटकर 80,714.05 तक आ गया तो निफ्टी भी 97.65 प्वाइंट्स चढ़कर 25,084.05 तक पहुंचा, जिससे 186.20 प्वाइंट्स फिसलकर यह 24,897.85 तक आ गया था।
Share Market Fall: ये है वजह
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को साफ चेतावनी दी है कि अगर वॉशिंगटन ने तेहरान के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया और सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने की दिशा में कदम नहीं उठाया तो उसे गंभीर सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। वहीं ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना के निशाने पर ईरान के 38 पुल हैं, जिन्हें महज एक घंटे के भीतर नष्ट किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसा नहीं करना चाहते, क्योंकि इन पुलों को दोबारा बनाने में करीब 10 साल लग सकते हैं।
कल मंगलवार 10 नवंबर को बलिप्रतिपदा के मौके पर स्टॉक मार्केट में कारोबार नहीं होगा, जिसके चलते निफ्टी की वीकली एक्सपायरी आज ही है, जिसका असर मार्केट पर दिख रहा है। एक्सपायरी का मतलब है कि आज 9 नवंबर को एक्सपायर होने वाले निफ्टी के F&O कॉन्ट्रैक्ट्स को आगे फारवर्ड नहीं कर सकते हैं और आज ही पोजिशन बंद करनी है।
मार्केट पर आज आईटी शेयरों की बिकवाली ने दबाव बनाया है। इसका निफ्टी इंडेक्स करीब 1% टूट गया है। वहीं निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑटो में भी आधे-आधे फीसदी की गिरावट है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा करीब डेढ़ फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक करीब 1% ऊपर चढ़ा है तो निफ्टी प्राइवेट बैंक भी ग्रीन है, जिससे मार्केट अधिक नहीं फिसल पाया।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।