Share Market Crash: शेयर बाजार में सोमवार 27 जनवरी को फिर भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 824.29 अंक टूटकर 75,366.17 रुपये पर आ गया। वहीं निफ्टी करीब 274.9 अंकों का गोता लगाकर 22,817.30 के स्तर पर आ गया। ब्रॉडर मार्केट में तो हाहाकर की स्थिति रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 3 फीसदी, तो वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 4 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके चलते बस शुरुआती दो घंटे में ही निवेशकों के शेयर बाजार में करीब 8 लाख करोड़ रुपये डूब गए। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार की इस तेज गिरावट के पीछे घरेलू और ग्लोबल दोनों कारण जिम्मेदार रहे। आइए इन्हें एक-एक जानते हैं
