Share Market Rise: सेंसेक्स दोपहर बाद 350 अंक उछला, निफ्टी भी 25000 के पार, इन 3 कारणों से आई तेजी

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों ने आज 11 सितंबर को दिन के निचले स्तर से मजबूत वापसी की। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 356 अंक चढ़कर 81,575.47 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 25,000 के अहम स्तर को दोबारा हासिल करते हुए 25,003.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की बढ़ी उम्मीदें और एशियाई बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत से निवेशकों का मनोबल ऊंचा हुआ

अपडेटेड Sep 11, 2025 पर 3:44 PM
Share Market Rise: एशियाई शेयर बाजारों में तेजी से भी भारतीय बाजारों को सपोर्ट मिला

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों ने आज 11 सितंबर को दिन के निचले स्तर से मजबूत वापसी की। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 356 अंक चढ़कर 81,575.47 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 25,000 के अहम स्तर को दोबारा हासिल करते हुए 25,003.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की बढ़ी उम्मीदें, एशियाई बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की आहत से मनोबल ऊंचा हुआ। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, NTPC, अदाणी एंटरप्राइजेज, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में 3% तक की बढ़त देखने को मिली।

शेयर बाजार में आज की इस तेजी के पीछे 3 अहम कारण रहे-

1. अमेरिकी फेड रेट कट की उम्मीदें

एनालिस्ट्स का कहना है कि अगले हफ्ते होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के दौरान ब्याज दरों में कटौती की काफी अधिक संभावना है। इससे बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता दोबारा शुरू होने का बयान दिया है। इससे भी निवेशकों का मनोबल ऊंचा हुआ।


मेहता इक्विटीज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) प्रशांत ताप्से ने बताया, “भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता की उम्मीदों और अमेरिका के परचेजिंग पावर इंडेक्स (PPI) में नरमी के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में दिखी तेजी से आज भारतीय शेयर बाजार में भी तेजी का माहौल बना।"

2. मजबूत ग्लोबल संकेत

एशियाई शेयर बाजारों में तेजी से भी भारतीय बाजारों को सपोर्ट मिला। साउथ कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और शंघाई कंपोजिट हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। सिर्फ हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहा था। इसके अलावा अमेरिकी शेयर बाजार भी बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए थे।

3. कच्चे तेल में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव गुरुवार को 0.07% गिरकर 67.44 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक मानी जाती है। क्रूड का दाम घटने से भारत के इंपोर्ट बिल में कमी आती है और चालू खाता संतुलन बेहतर होता है।

निफ्टी का आउटलुक

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स ने बताया, “अगर निफ्टी 25,012 से ऊपर स्थिर रहता है तो आगे 25,400 तक की बढ़त संभव है। हालांकि, इसे 25,100 के स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस मिल सकता है। वहीं 24,930 का स्तर अहम सपोर् लेवल है। अगर निफ्टी 25,100 पार नहीं कर पाता या 24,700 से नीचे चला जाता है तो तेजी में देरी हो सकती है।”

यह भी पढ़ें- BSE, Angel One समेत ये शेयर 5% तक धड़ाम, इस एक रिपोर्ट के चलते आई भारी गिरावट

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।