Get App

Share Market Rally: क्लोजिंग भी रही धमाकेदार! सेंसेक्स 1,233 अंक उछलकर 75,692 पर बंद, निफ्टी 23,440 के पार

Share Market Rally: भारतीय शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी देखने को मिली। चौतरफा खरीदारी के दम पर सेंसेक्स 1,233 अंक (1.65%) की छलांग लगाकर 75,692.78 पर और निफ्टी 387 अंक चढ़कर 23,440.80 के पार बंद हुआ। जहां एक तरफ बैंकिंग और मिडकैप शेयरों ने बाजार में नई जान फूंकी, वहीं आईटी इंडेक्स पर मामूली दबाव देखने को मिला। जानिए बाजार में आई इस तेजी की 3 प्रमुख वजहें

Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 3:55 PM
Share Market Rally: क्लोजिंग भी रही धमाकेदार! सेंसेक्स 1,233 अंक उछलकर 75,692 पर बंद, निफ्टी 23,440 के पार
बाजार की इस धुआंधार तेजी में हर सेक्टर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला

Stock Market Rally: भारतीय शेयर बाजार में आज चौतरफा खरीदारी के दम पर शानदार रिकवरी देखने को मिली और प्रमुख इंडेक्स भारी बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार में आई इस तूफानी तेजी के चलते बीएसई सेंसेक्स 1,233.25 अंक (1.65%) की बड़ी छलांग लगाकर 75,692.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 भी 387.70 अंक (1.68%) की मजबूती दर्ज करते हुए 23,440.80 पर बंद हुआ।

बैंकिंग और मिडकैप शेयरों ने भरा जोश, IT सेक्टर पर दिखा दबाव

आज के कारोबारी सत्र में बैंकिंग और ब्रॉड-बेस्ड इंडेक्स का दबदबा देखने को मिला। बैंक निफ्टी 315.25 अंक (0.57%) की बढ़त के साथ 55,002.20 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बैंकेक्स में भी 329.16 अंक की तेजी रही। छोटे और मझोले शेयरों में भी निवेशकों का रुझान बना रहा, जिससे निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 682.15 अंक (1.19%) चढ़कर 57,983.40 पर बंद हुआ। हालांकि, इस ऑल-राउंड रैली के बीच आईटी सेक्टर थोड़ा दबाव में दिखा और निफ्टी IT इंडेक्स 164.40 अंक (0.50%) की गिरावट लेकर 32,442.50 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार में तेजी के 3 प्रमुख कारण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें