Share Market on Fire: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तूफानी तेजी देखने को मिली, जहां बुल्स ने दलाल स्ट्रीट पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया। बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक (1.61%) की छलांग लगाकर 76,917.85 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी-50 370.05 अंक (1.57%) की बढ़त के साथ 23,810.85 के पार निकल गया। बाजार में चौतरफा खरीदारी के माहौल ने निवेशकों की जमकर बल्ले-बल्ले कराई है।
