Get App

Stock Market Down: शेयर बाजार में इन 4 कारणों से आई गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 22900 से नीचे

Stock Market Down: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 20 फरवरी को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। कमजोर ग्लोबल संकेतो के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। सुबह 9.15 बजे के करीब, सेंसेक्स 319.89 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 75,619.29 पर आ गया। साल 2025 की शुरुआत से अब तक सेंसेक्स 3% से ज्यादा गिर चुका है, और सितंबर 2024 के रिकॉर्ड स्तर से ये लगभग 13% नीचे आ चुका है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 20, 2025 पर 11:13 AM
Stock Market Down: शेयर बाजार में इन 4 कारणों से आई गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 22900 से नीचे
Stock Market Down: फरवरी में अब तक विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 30,216 करोड़ रुपये की बिकवाली की है

Stock Market Down: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 20 फरवरी को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। कमजोर ग्लोबल संकेतो के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। सुबह 9.15 बजे के करीब, सेंसेक्स 319.89 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 75,619.29 पर आ गया। वहीं निफ्टी 80.35 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,852.55 पर कारोबार कर रहा था। साल 2025 की शुरुआत से अब तक सेंसेक्स 3% से ज्यादा गिर चुका है, और सितंबर 2024 के रिकॉर्ड स्तर से ये लगभग 13% नीचे आ चुका है। एशियाई बाजारों में कमजोरी, अमेरिका की नई टैरिफ नीतियों, महंगे वैल्यूएशन्स, और कंपनियों की सुस्त कमाई ने बिकवाली का दबाव बढ़ा दिया है।

आइए जानते हैं कि शेयर बाजार में इस गिरावट के पीछे 4 प्रमुख कारण क्या रहे-

1. अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी का असर

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 19 फरवरी को ऑटो, फार्मा और सेमीकंडक्टर आयात पर 25% या उससे ज्यादा शुल्क लगाने की योजना का ऐलान किया। इससे दक्षिण कोरिया और जापान की ऑटो कंपनियों को बड़ा झटका लग सकता है। भारत की फार्मा कंपनियों को भी इस फैसले से नुकसान होगा, क्योंकि भारतीय फार्मा कंपनियां अमेरिकी बाजार में प्रमुख सप्लायर्स हैं। ट्रंप के इन टैरिफ फैसलों और उनके संभावित असर ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें