Get App

Share Market Rally: Nifty इन 5 वजहों से 23850 के पार, Sensex भी 600 प्वाइंट्स ऊपर

Share Market Rally: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स (Sensex) 600 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 23850 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर अच्छी खरीदारी दिख रही है। जानिए मार्केट में इस शानदार रौनक की पांच मुख्य वजह और सबसे तगड़ी रौनक किस सेक्टर में है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 21, 2026 पर 10:06 AM
Share Market Rally: Nifty इन 5 वजहों से 23850 के पार, Sensex भी 600 प्वाइंट्स ऊपर
एक कारोबारी दिन पहले 20 मई को सेंसेक्स (Sensex) 117.54 प्वाइंट्स यानी 0.16% की बढ़त के साथ 75,318.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 41.00 प्वाइंट्स यानी 0.17% के उछाल के साथ 23,659.00 पर बंद हुआ था। आज इनकी मजबूत शुरुआत हुई।

Stock Market Rally: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद ने दुनिया भर के बाजारों में जोश भर दिया। वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में आज चौतरफा खरीदारी का माहौल है। इस रौनक में घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी उछल पड़े। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 600 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी उछलकर 23850 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी अच्छी खरीदारी हो रही है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है। सेक्टरवाइज सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं लेकिन निफ्टी रियल्टी को छोड़ लगभग सभी अहम सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में फिलहाल 1% या इससे अधिक की तेजी नहीं है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:56 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 359.82 प्वाइंट्स यानी 0.48% की बढ़त के साथ 75,678.21 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 137.65 प्वाइंट्स यानी 0.58% के उछाल के साथ 23,796.65 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 627.4 प्वाइंट्स उछलकर 75,945.79 और निफ्टी 200.9 प्वाइंट्स बढ़कर 23,859.90 तक पहुंच गया था।

Why Market Rally: ये है वजह

अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जवाब के लिए कुछ दिनों तक इंतजार भी करने की बात कही तो इससे दोनों देशों के बीच समझौत की उम्मीद बढ़ी है जिसने दुनिया भर के अधिकतर बाजारों में जोश भरा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें