Share Market Rally: Nifty इन 5 वजहों से 24000 के पार, Sensex में भी 1100 अंकों का उछाल

Share Market Rally: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स (Sensex) 900 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 24000 के एकदम करीब पहुंच गया और दिन के आखिरी घंटों में यह बढ़त और हो गई। ब्रोडर लेवल पर भी अच्छी खरीदारी दिखी। जानिए मार्केट में इस शानदार रौनक की पांच मुख्य वजह और सबसे तगड़ी रौनक किस सेक्टर में रही

अपडेटेड May 25, 2026 पर 3:40 PM
एक कारोबारी दिन पहले 22 मई को सेंसेक्स (Sensex) 75415.35 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 423719.30 पर बंद हुआ था।

Share Market Rally: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद ने दुनिया भर के बाजारों में जोश भर दिया। वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में आज चौतरफा खरीदारी का माहौल दिखा। इस रौनक में घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी उछल पड़े। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 900 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा और यह बढ़त दिन के आखिरी घंटों में 1100 से अधिक हो गई तो निफ्टी भी उछलकर 24000 के पार ही पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी अच्छी खरीदारी का माहौल दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 1% तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) 1073.61 प्वाइंट्स यानी 1.42% की बढ़त के साथ 76,488.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 312.40 प्वाइंट्स यानी 1.32% के उछाल के साथ 24,031.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 1143.72 प्वाइंट्स उछलकर 76,559.07 और निफ्टी 50 भी 335.15 प्वाइंट्स उछलकर 24,054.45 तक पहुंचा था।


Why Market Rally: ये है वजह

अमेरिका-ईरान के बीच जल्द सुलह की उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ तनाव हल्का करने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए दोनों देश एक बड़े समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि एग्रीमेंट पर “काफी हद तक बातचीत हो चुकी है” और फॉर्मल अनाउंसमेंट से पहले सिर्फ फाइनल डिटेल्स बाकी है।

कच्चे तेल की तेज फिसलन

होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने की उम्मीद पर कच्चा तेल धड़ाम हो गया। ब्रेंट क्रूड का भाव 5.08% गिरकर $98.28 प्रति बैरल तो US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 5.29% गिरकर $91.49 प्रति बैरल पर आ गया।

एशियाई बाजारों में शानदार रौनक

ओवरनाइट अमेरिकी बाजार में नास्डाक, Dow Jones और एसएंडपी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए तो यूरोपीय मार्केट में खरीदारी का अच्छा माहौल रहा और जर्मनी का डीएएक्स 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजारों में भी आज शानदार रौनक है। जापान का निक्केई 225 और ताइवान का ताइवान वेटेड 3-3% से अधिक चढ़ गया तो थाईलैंड के सेट कंपोजिट में 1% से अधिक तो चीन के शंघाई कंपोजिट और सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स में आधे-आधे फीसदी की तेजी है।

India VIX में गिरावट

मार्केट की घबराहट को मापने वाले इंडेक्स इंडिया विक्स के तेजी से फिसलकर 17 से नीचे आने पर निवेशकों का मूड पॉजिटिव हुआ। आज यह 6.74% की गिरावट के साथ 16.70 पर बंद हुआ है। इसके अधिक होने का मतलब है कि मार्केट में वोलैटिलिटी हाई है और कम होने का मतलब है कि वोलैटिलिटी फीकी हो रही है।

ऑटो और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

आज एफएमसीजी को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन बंद हुआ है लेकिन निफ्टी एफएमसीजी में भी गिरावट आधे फीसदी से काफी कम रही। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक करीब 3%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 2% से अधिक तो निफ्टी ऑटो भी डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

Iran-US War Update: शांति समझौते के बदले ईरान को भारी कैश देगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप का आया बड़ा बयान

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।