राकेश झुनझुनवाला के फेवरेट क्यों थे Titan के शेयर, Rare Group के CEO उत्पल सेठ ने खोला राज

उत्पल शेठ ने कहा कि टाइटन को बोर्ड रूम से लेकर वर्कशॉप तक एक मजबूत वर्क कल्चर है जो इसको खास बनाता है

अपडेटेड Oct 18, 2022 पर 4:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उत्पल शेठ ने देश के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला को याद किया। उत्पल शेठ ने बिग बुल के एक स्टेटमेंट को दोहराते हुए कहा कि भारत में निवेश के समय लिया जाने वाला सबसे बड़ा जोखिम भारत में निवेश न करना होगा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टाइटन कंपनी में टॉप मैनेजमेंट से लेकर मशीनों पर काम करने वाले वर्करों में अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता की जो कार्य-संस्कृति (वर्क कल्चर) है वही इसको खास बनाती है। यही वह वजह है जिससे प्रभावित होकर बिगबुल राकेश झुनझुनवाला ने इस स्टॉक पर दांव लगाया था। ये बातें दिग्गज निवेशक और ट्रेडर राकेश झुनझुनवाला द्वारा स्थापित फर्म रेयर ग्रुप के (Rare Group) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) उत्पल शेठ ने 16 अक्टूबर को मुंबई में एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंज मेंबर्स ऑफ इंडिया (Association of National Exchanges Members of India (ANMI)द्वारा आयोजित 12 वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंगल के साथ हुई बातचीत में कही।

    इस बातचीत में उत्पल शेठ ने कहा कि टाइटन को बोर्ड रूम से लेकर वर्कशॉप तक एक मजबूत वर्क कल्चर है जो इसको खास बनाता है। अपनी बात को समझाने के लिए उन्होंने एक पुरानी बात याद करते हुए बताया कि उन्होंने एक बार टाइटन के एक 10 पास वर्कर से पूछा था कि आपका एनुअल टार्गेट क्या है तो उसने बताया था कि वह चाहता है कि जिन मशीनों पर वह काम करता है उसका तीस फीसदी वैल्यू जेनरेट करके दे सके। ये उसका लगाई गई पूंजी पर मिलने वाले रिटर्न को लेकर बनाया गया कंसेप्ट था। जब किसी कंपनी का एक साधारण वर्कर भी लगाई गई पूंजी पर मिलने वाले रिटर्न के नजरिए से सोचने लगे तो उस वर्क कल्चर को सलाम करना चाहिए। यही वो बात है जो हमें टाइटन में पसंद आई।

    इस सम्मेलन में उत्पल शेठ के साथ एवेन्यू सुपरमार्ट्स के चेयरमैन और बीएसई के सदस्य रमेश दमानी और हेलियल कैपिटल मैनेजमेंट (Helios Capital) के फाउंडर और फंड मैनेजर समीर अरोड़ा भी शामिल थे। पैनल का संचालन सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर और सीएनबीसी-टीवी18 के स्टॉक्स एडीटर अनुज सिंघल ने किया।


    बाजार में कमाई के लिए बंदरों नहीं गोरिल्लों पर लगाएं दांव, आने वाले सालों में सभी एसेट क्लास मचाएंगे धमाल: उत्पल सेठ

    इस सम्मेलन के दौरान उत्पल शेठ ने देश के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला को याद किया। उत्पल शेठ ने बिग बुल के एक स्टेटमेंट को दोहराते हुए कहा कि भारत में निवेश के समय लिया जाने वाला सबसे बड़ा जोखिम भारत में निवेश न करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि अधिकांश निवेशक निवेश को समय जो गल्ती करते हैं वो है गल्ती करने से डरना।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें। 

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।