Get App

V2 Retail Shares: 19% टूटकर शेयर एक साल के निचले स्तर पर, मार्केट को नहीं भाया बिजनेस अपडेट!

V2 Retail Share Crash: सितंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद जब मार्केट आज 5 अक्टूबर को खुला तो वी2 रिटेल के शेयर धड़ाम हो गए और यह 19% से अधिक टूटकर एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए। जानिए कंपनी के लिए सितंबर तिमाही कैसी रही और इसके शेयरों की चाल एक साल में कैसी रही

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 1:14 PM
V2 Retail Shares: 19% टूटकर शेयर एक साल के निचले स्तर पर, मार्केट को नहीं भाया बिजनेस अपडेट!
V2 Retail ने 2 अक्टूबर को चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 के बिजनेस अपडेट जारी किए और उसके बाद आज स्टॉक मार्केट खुला तो इसके शेयर धड़ाम हो गए।

V2 Retail Shares: सितंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट पर वी2 रिटेल के शेयर आज ऐसे फिसले कि 19% से अधिक टूट गए। मार्च 2020 के बाद से यह इसके शेयरों के लिए अब तक की सबसे बड़ी गिरावट रही। इस गिरावट के साथ आज टूटकर यह एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। बिकवाली की आंधी इतनी तेज रही कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल नहीं पाए। फिलहाल बीएसई पर यह 13.68% की गिरावट के साथ ₹174.20 पर है। इंट्रा-डे में यह 19.45% टूटकर ₹162.55 तक आ गया था।

क्या है V2 Retail के बिजनेस अपडेट में?

वी2 रिटेल ने 2 अक्टूबर को चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 के बिजनेस अपडेट जारी किए। इसमें सामने आया कि कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर सितंबर तिमाही में 28.4% की रफ्तार से बढ़ा, जिसे स्टोर नेटवर्क विस्तार से सपोर्ट मिला। कंपनी का स्टैंडएलोन रेवेन्यू सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ₹705 करोड़ से ₹905 करोड़ पर पहुंच गया।

हालांकि फेस्टिवल-नॉर्मलाइज्ड बेसिस पर इस दौरान कंपनी की सेम-स्टोर-सेल्स ग्रोथ सिर्फ 0.5% रही। हालांकि कंपनी का यह भी कहना है कि यह फर्क इसलिए दिखा क्योंकि पिछले साल की सितंबर तिमाही में नवरात्रि और दुर्गा पूजा थे जबकि इस बार ये दिसंबर तिमाही में हैं। कैलेंडर बेसिस पर यह ग्रोथ 14.9% रही। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी की प्रति स्क्वेयर फुट मंथली सेल्स ₹700 रही और इसमें नवरात्रि और दुर्गा पूजा का सीज़न शामिल नहीं था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें