Get App

Nifty Trade Setup: 28 जुलाई को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Trade Setup: 25 जुलाई को निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ था। एक्सपर्ट से जानिए कि सोमवार, 28 जुलाई को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी और इसके लिए कौन-से लेवल अहम रहेंगे।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 27, 2025 पर 4:00 PM
Nifty Trade Setup: 28 जुलाई को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से
एक्सपर्ट के मुताबिक, निफ्टी फिलहाल कंसोलिडेशन फेज में रह सकता है।

Nifty Trade Setup: पिछले हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार भारतीय शेयर बाजारों के लिए एक और चुनौतीपूर्ण सत्र साबित हुआ। बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। यह 24,900 के अहम स्तर को तोड़ कर 24,837 पर बंद हुआ।

अब नए हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 28 जुलाई को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी, कौन-से लेवल्स अहम रहेंगे, इसे एक्सपर्ट से समझेंगे। लेकिन, उससे पहले जान लेते हैं कि शुक्रवार, 25 मई को बाजार में क्या खास हुआ है।

सभी सेक्टर प्रदर्शन रहा खराब

बाजार की कमजोरी व्यापक रही, जिसमें लगभग सभी सेक्टर्स और ब्रॉडर इंडेक्स ने खराब प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.61% गिरा। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2.10% की तेज गिरावट रही। इससे साफ है कि मिड और स्मॉल कैप्स पर ज्यादा दबाव रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें