Get App

Share Market: निफ्टी का 50 DEMA में सपोर्ट लेना क्या बाजार में लाएगा रिवर्सल,जानें क्यों होगी निफ्टी की क्लोजिंग पर बाजार की नजर

कल पोर्टफोलियो निवेशकों को आखिर एक राहत मिली।कल बाजार में इंट्राडे में बड़ा रिवर्सल देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप में शानदार रिकवरी दिखी। मिडकैप नीचे से 2% और स्मॉलकैप करीब-करीब 3% रिकवर हुआ। सुबह 1:5 वाला एडवांस-डिक्लाइन क्लोजिंग तक लगभग 2:1 हो गया । निफ्टी भले ही 26,000 पर हो, मिडकैप्स 24,000 पर हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2025 पर 8:45 AM
Share Market: निफ्टी का 50 DEMA में सपोर्ट लेना क्या बाजार में लाएगा रिवर्सल,जानें क्यों होगी निफ्टी की क्लोजिंग पर बाजार की नजर
बैंक निफ्टी ने कल एकदम लक्ष्मण रेखा जोन से रैली दी। 58,700-58,800 बैंक निफ्टी की लक्ष्मण रेखा है। अगर रिकवरी आती है तो बैंक निफ्टी शायद फिर से लीड करे

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कल पोर्टफोलियो निवेशकों को आखिर एक राहत मिली।कल बाजार में इंट्राडे में बड़ा रिवर्सल देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप में शानदार रिकवरी दिखी। मिडकैप नीचे से 2% और स्मॉलकैप करीब-करीब 3% रिकवर हुआ। सुबह 1:5 वाला एडवांस-डिक्लाइन क्लोजिंग तक लगभग 2:1 हो गया । निफ्टी भले ही 26,000 पर हो, मिडकैप्स 24,000 पर हैं। और स्मॉलकैप तो शायद 22,000 या 23,000 के आसपास ही हैं। निफ्टी की जहां तक बात है, कल का निचला स्तर बहुत अहम है। कल हमने रैली का 61.8% retracement और 50 DEMA पर सपोर्ट लिया। और अब कल का लो सबसे अहम है, वो टूटा तो बड़ा निगेटिव होगा। अगले 2 दिन बहुत अहम हैं, फेड का फैसला और ट्रेड डील पर चर्चा होनी है। ऐसे में बहुत ज्यादा जोखिम लेने की जरूरत नहीं है बस इंट्राडे ही रहो, पोजिशनल नजरिया अब हम कल शाम को लेंगे।

बाजार: आज के संकेत

US फेड का फैसला आज रात को आएगा, hawkish 25 bps कट की उम्मीद है। अगले संभावित फेड चेयरमैन केविन हैसेट का बयान- 25 bps से ज्यादा कटौती की खूब गुंजाइश है। आज से दो दिन की ट्रेड डील पर बातचीत शुरू होगी। भारत के अमेरिका के साथ ट्रेड सरप्लस में भारी गिरावट आई। अप्रैल के $3.17 bn से गिरकर अक्टूबर में $1.45 bn रह गया है। भारत ने रूस से क्रूड इंपोर्ट घटाया है और US से क्रूड इंपोर्ट बढ़ाया है, लेकिन अगले 2 दिनों में कोई बड़ा फैसला आने की उम्मीद नहीं है और अब आप ट्रेड डील की उम्मीद में कोई ट्रेड नहीं ले सकते। वो जब होगी तब होगी, तब ही उसके हिसाब से रणनीति बनाएंगे। कल की रिकवरी के बावजूद निफ्टी ने lower low और lower high बनाया और अब लगातार दो दिन से lower low और lower high बना रहा है ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें